1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गेहूं उत्पादन में पंजाब ने तोड़ा 20 साल का रिकार्ड, इस साल 129.93 लाख टन हुआ गेहूं का उत्पादन

गेहूं उत्पादन में पंजाब ने तोड़ा 20 साल का रिकार्ड, इस साल 129.93 लाख टन हुआ गेहूं का उत्पादन

 Edited By: IANS
 Published : May 24, 2019 07:01 pm IST,  Updated : May 24, 2019 07:23 pm IST

पंजाब में इस साल 129.93 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है, जोकि पिछले 20 साल का रिकॉर्ड स्तर है।

 Record production of wheat in Punjab- India TV Hindi
 Record production of wheat in Punjab Image Source : RECORD PRODUCTION

चंडीगढ़। पंजाब में इस साल 129.93 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है, जोकि पिछले 20 साल का रिकॉर्ड स्तर है। यह जानकारी शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने दी।

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब की मंडियों में इस गेहूं की कुल आवक व खरीद पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा हुई है। प्रदेश में गेहूं की खरीद एक अप्रैल 2019 से शुरू हुई थी।

प्रदेश में गेहूं की कुल खरीद 129.93 लाख टन हुई है जिसमें सरकारी एजेंसियों ने 128.38 लाख टन गेहूं खरीदा है बाकी निजी कारोबारी ने खरीदा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की खरीद एजेंसियों ने गुरुवार तक गेहूं के दाम के रूप में 20,013 करोड़ रुपए निर्गत किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा