1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Foundation ने covid-19 मरीजों की सहायता के लिए अभियान किया तेज, मुंबई में 875 बिस्‍तरों का करेगा प्रबंधन

Reliance Foundation ने covid-19 मरीजों की सहायता के लिए अभियान किया तेज, मुंबई में 875 बिस्‍तरों का करेगा प्रबंधन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 26, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 04:22 pm IST

एनएससीआई और सेवन हिल्स अस्पताल में सभी कोविड ​​रोगियों का बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जाएगा।

Reliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds for COVID patients- India TV Hindi
Reliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds for COVID patients Image Source : RELIANCE FOUNDATION

नई दिल्‍ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की परोपकार शाखा रिलायंस फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि उसने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बढ़ती चिकित्सा जरूरतों को देखते हुए मुंबई में अपने अभियान को तेज किया है। रिलायंस फाउंडेशन के अस्पतालों- भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई), सेवन हिल्स अस्पताल और ट्राईडेंट, बीकेसी में लगभग 875 बिस्तरों का इंतजाम किया गया है, जिसमें 145 आईसीयू सुविधा से लैस हैं।

एक बयान के मुताबिक एनएससीआई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में 650 चिकित्सा बिस्तरों का इंतजाम किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया कि रिलायंस फाउंडेशन 100 नए सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बिस्तरों की स्थापना और प्रबंधन करेगा, जिसे 15 मई 2021 से चरणबद्ध ढंग से चालू किया जाएगा। इसके साथ ही सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल कोविड रोगियों के लिए लगभग 650 बेड का संचालन और प्रबंधन करेगा। बयान में कहा गया कि मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों, नर्सों और गैर-चिकित्सा पेशेवरों के रूप में 500 से अधिक कार्यकर्ता दिनरात सेवा में लगे हुए हैं। इलाज का पूरा खर्च, जिसमें आईसीयू बेड और मॉनिटर, वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा।

Reliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds
Image Source : RELIANCE FOUNDATIONReliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds 

इसमें आगे कहा गया कि एनएससीआई और सेवन हिल्स अस्पताल में सभी कोविड ​​रोगियों का बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि कुल मिलाकर फाउंडेशन लगभग 875 बेड का प्रबंधन करेगा, जिसमें 145 आईसीयू बेड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम महामारी के खिलाफ भारत की अथक लड़ाई में योगदान करें। उन्होंने कहा कि रिलायंस गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दमन, दीव और नगर हवेली को 700 टन ऑक्सीजन रोज दे रहा है।

Reliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds
Image Source : RELIANCE FOUNDATIONReliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds 

Reliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds
Image Source : RELIANCE FOUNDATIONReliance Foundation scales up COVID operations in Mumbai With 875 beds 

खुशखबरी: छोटे शहरों के लोगों को रेल के किराये में मिलेगी हवाई जहाज की सुविधा...

Covishield से डबल कीमत पर मिलेगा Covaxin का टीका, कंपनी ने तय की ये कीमत

पीएम मोदी ने की घोषणा, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा 26 हजार करोड़ का फायदा

इमरान खान ने कोरोन संकट से जूझ रहे भारत के लिए कही ये बात...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा