1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनवरी में रिटेल महंगाई घटकर 2.05 प्रतिशत पर आई, अंडा-सब्‍जी के दाम कम होने से मिली राहत

जनवरी में रिटेल महंगाई घटकर 2.05 प्रतिशत पर आई, अंडा-सब्‍जी के दाम कम होने से मिली राहत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 06:39 pm IST

रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में खुदरा मुदास्फीति को ध्यान में रखता है।

retail inflation- India TV Hindi
retail inflation Image Source : RETAIL INFLATION

नई दिल्ली। अंडा, सब्जी समेत अन्‍य खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में पिछले माह के मुकाबले घटकर 2.05 प्रतिशत पर आ गई। दिसंबर 2018 के संशोधित आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति उस माह 2.11 प्रतिशत थी, जबकि प्रारंभिक आंकड़ों में इसे 2.19 प्रतिशत बताया गया था।

जनवरी, 2018 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.07 प्रतिशत थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आगे कहा कि ईंधन और बिजली श्रेणी में भी महंगाई दर इस साल जनवरी में घटकर 2.2 प्रतिशत पर आ गई, जो दिसंबर 2018 में 4.54 प्रतिशत थी। 

रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में खुदरा मुदास्फीति को ध्यान में रखता है। महंगाई दर में कमी के कारण केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कमी कर के उसे 6.25 प्रतिशत पर ला दिया है। 

आरबीआई ने मानसून सामान्य रहने जैसे अनुकूल कारकों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को कम कर 2.8 प्रतिशत कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा