1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से विकास कर रहा है सेबी, एक पेशेवर संगठन के तौर पर हो रहा है विकसित

अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से विकास कर रहा है सेबी, एक पेशेवर संगठन के तौर पर हो रहा है विकसित

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 11, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 03:24 pm IST

वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अर्थव्यवस्था की जरूरत और बाजार के हिसाब से एक पेशेवर संगठन के रूप में अपना विकास कर रहा है।

अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से विकास कर रहा है सेबी, एक पेशेवर संगठन के तौर पर हो रहा है विकसित- India TV Hindi
अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से विकास कर रहा है सेबी, एक पेशेवर संगठन के तौर पर हो रहा है विकसित

नई दिल्ली। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अर्थव्यवस्था की जरूरत और बाजार के हिसाब से एक पेशेवर संगठन के रूप में अपना विकास कर रहा है। वित्त मंत्री ने अपनी बजट प्रस्‍तावों पर बाजार नियामक के साथ विचार-विमर्श किया।

जेटली ने सेबी के निदेशक मंडल और शीर्ष अधिकारियों के साथ बजट के बाद होने वाली परंपरागत बैठक में बजट प्रस्तावों के संदर्भ में पूंजी बाजार नियामक के भविष्य के एजेंडा पर विचार-विमर्श किया। इसमें प्रौद्योगिकी का विकास और नीतिगत बदलाव भी शामिल हैं।

जेटली ने कहा,

सेबी एक अच्छे अनुभव वाला पेशेवर संगठन है और यह अपना विकास अर्थव्यवस्था तथा बाजार की जरूरत के मुताबिक कर रहा है।  मुख्यरूप से हमने बाजार से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इनमें भविष्य के एजेंडा से संबंधित मुद्दे, जो सेबी के खुद के एजेंडा में हैं, शामिल थे।

  • बाजार और प्रौद्योगिकियों में विभिन्न बदलाव कुछ बजट घोषणाओं की वजह से जरूरी हैं।
  • बैठक में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्योगी (फिलहाल वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव) मौजूद थे।
  • सेबी के मौजूदा चेयरमैन यू के सिन्हा और बोर्ड के अन्य सदस्य तथा शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
  • सिन्हा का कार्यकाल आगामी एक मार्च को पूरा हो रहा है।  सिन्हा के बाद त्यागी पदभार संभालेंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा