1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TCS का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए के पार, रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ फिर बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी

TCS का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए के पार, रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ फिर बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 04, 2018 12:03 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 12:03 pm IST

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को TCS के शेयर ने 2096 रुपए की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है जिस वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है

TCS market capitalisation surpasses Rs 8 lakh crore on Tuesday- India TV Hindi
TCS market capitalisation surpasses Rs 8 lakh crore on Tuesday

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद अब देश की एक और कंपनी का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी TCS ने यह मुकाम हासिल किया है। मंगलवार को शेयर बाजार में TCS के शेयर में आई तेजी की वजह से उसके बाजार मूल्य में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। शेयर का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को TCS के शेयर ने 2096 रुपए की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है जिस वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। TCS देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है और रुपए में गिरावट की वजह से पूरे आईटी सेक्टर को फायदा हो रहा है, यही वजह है कि शेयर बाजार में जहां अधिकतर कंपनियों के शेयरों में गिरावट है वहीं आईटी सेक्टर की कंपनियों में खरीदारी देखी जा रही है और उनके शेयर बढ़ रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए पर आज भी दबाव देखा जा रहा है, डॉलर का भाव बढ़कर 71.28 रुपए तक पहुंचा है जो रुपए का सबसे निचला स्तर है।

TCS से पहले रिलायंस इंडस्ट्री 8 लाख करोड़ रुपए का बाजार मूल्य पार करने वाली देश की पहली कंपनी है, फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया है क्योंकि शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। पिछले महीने शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर ने 1328 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था जिस वजह से उसका बाजार मूल्य 8.35 लाख करोड़ रुपए को भी पार कर गया था, लेकिन अब शेयर का भाव घटकर 1240 रुपए के करीब आ गया है और बाजार मूल्य भी घटकर 7.85 लाख करोड़ रुपए रह गया है। TCS अब रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़कर फिर से देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा