1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका ने कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी

अमेरिका ने कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 17, 2020 08:57 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 08:57 am IST

यह अमेरिका द्वारा पिछले 20 वर्षों में भारत को मुहैया कराई करीब 2.8 अरब डॉलर की कुल सहायता का हिस्सा है जिसमें 1.4 अरब डॉलर से अधिक की स्वास्थ्य सहायता भी शामिल है।

US, health assistance, India, COVID 19- India TV Hindi
US provides nearly USD5.9 million in health assistance to India on COVID 19

वाशिंगटन। अमेरिका ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए भारत को करीब 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी है। विदेश विभाग ने गुरुवार को बताया कि इस धनराशि का प्रभावित लोगों की देखभाल, समुदायों को आवश्यक जन स्वास्थ्य संदेश देने में और निगरानी मजबूत करके इस विषाणु को फैलने से रोकने में भारत की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ​इस सहायता का उपयोग आपातकालीन तैयारियों और इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए नवीन वित्त पोषण तंत्र जुटाने में भी किया जा रहा है।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘यह अमेरिका द्वारा पिछले 20 वर्षों में भारत को मुहैया कराई करीब 2.8 अरब डॉलर की कुल सहायता का हिस्सा है जिसमें 1.4 अरब डॉलर से अधिक की स्वास्थ्य सहायता भी शामिल है।’’ दक्षिण एशिया में अमेरिका ने जिन देशों को कोविड-19 से निपटने के लिए सहायता मुहैया कराई हैं उनमें अफगानिस्तान (1.8 करोड़ डॉलर), बांग्लादेश (96 लाख डॉलर), भूटान (पांच लाख डॉलर), नेपाल (18 लाख डॉलर), पाकिस्तान (94 लाख डॉलर) और श्रीलंका (13 लाख डॉलर) शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा