1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना चीन, निर्यात के लिए ये देश बना शीर्ष निर्यात गंतव्य

भारत के आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना चीन, निर्यात के लिए ये देश बना शीर्ष निर्यात गंतव्य

 Published : Oct 16, 2024 08:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 08:32 pm IST

चीन को निर्यात आलोच्य अवधि में बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 7.63 अरब डॉलर था। अमेरिका 2023-24 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चीन से आयात 11.5 प्रतिशत बढ़ा है।- India TV Hindi
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चीन से आयात 11.5 प्रतिशत बढ़ा है। Image Source : REUTERS

चीन इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान भारत के शीर्ष आयात स्रोत के तौर पर उभरा है। इस दौरान कुल 56.29 अरब डॉलर मूल्य का आयात चीन से हुआ है। इसी अवधि में अमेरिका देश के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है। अमेरिका को निर्यात 5.62 प्रतिशत बढ़कर 40.38 अरब डॉलर हो गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चीन से आयात 11.5 प्रतिशत बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात 50.48 अरब डॉलर रहा था।

भारत में होने वाले आयात के टॉप 10 स्रोत

खबर के मुताबिक, आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में भारत में होने वाले आयात के टॉप 10 स्रोत चीन, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, इराक, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर रहे। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान रूस से आयात बढ़कर 32.18 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 30.43 अरब डॉलर था।

देश के शीर्ष 10 निर्यात गंतव्य

इसी तरह, यूएई से होने वाला आयात आलोच्य अवधि में बढ़कर 31.46 अरब डॉलर हो गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 20.70 अरब डॉलर था। इस अवधि के दौरान, देश के शीर्ष 10 निर्यात गंतव्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, ब्रिटेन, चीन, सिंगापुर, सऊदी अरब, बांग्लादेश, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका रहे। यूएई को निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान बढ़कर 17.24 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15.47 अरब डॉलर था।

चीन को निर्यात बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा

इसी तरह, चीन को निर्यात आलोच्य अवधि में बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 7.63 अरब डॉलर था। अमेरिका 2023-24 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। उसके बाद चीन का स्थान था। चीन 2013-14 से 2017-18 और 2020-21 में भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार था। चीन से पहले, संयुक्त अरब अमीरात देश का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। 2021-22 और 2022-23 में अमेरिका सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा