1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जून में सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, ₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

जून में सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, ₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jun 26, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 05:57 pm IST

जून का महीना सोना और चांदी में निवेश की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 45,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

सोने-चांदी के भाव गिरे- India TV Hindi
सोने-चांदी के भाव गिरे Image Source : CANVA

अगर आप लंबे समय से सोना या चांदी में निवेश करने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून 2026 में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून में सोना 10 ग्राम पर करीब 15,000 रुपये तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 45,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। 

1 जून 2026 को सोने का भाव 1,54,908 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 1,39,843 प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह, 1 जून को चांदी का भाव 2,63,458 प्रति किलो था, जो आज 2,18,680 प्रति किलो है। इस गिरावट से जहां नए निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं जिन लोगों ने पहले से निवेश किया हुआ है, उनके लिए यह गिरावट चिंता का कारण बन सकती है।

MCX पर सोना की कीमतें 1 जून से लेकर 25 जून तक 

तारीख हाजिर कीमत(₹/10 ग्राम) बदलाव (₹) 1 जून से कुल बदलाव (₹)
01-Jun-26 1,54,908 - 0
02-Jun-26 1,56,113 1,205 1,205
03-Jun-26 1,54,529 -1,584 -379
04-Jun-26 1,55,392 863 484
05-Jun-26 1,53,959 -1,433 -949
08-Jun-26 1,50,235 -3,724 -4,673
09-Jun-26 1,51,747 1,512 -3,161
10-Jun-26 1,46,695 -5,052 -8,213
11-Jun-26 1,44,730 -1965 -10,178
12-Jun-26 1,47,367 2,637 -7,541
15-Jun-26 1,50,133 2,766 -4,775
16-Jun-26 1,50,192 59 -4,716
17-Jun-26 1,49,738 -454 -5,170
18-Jun-26 1,47,677 -2,061 -7,231
19-Jun-26 1,44,606 -3,071 -10,302
22-Jun-26 1,46,740 2134 -8,168
23-Jun-26 1,44,323 -2,417 -10,585
24-Jun-26 1,42,512 -1,811 -12,396
25-Jun-26 1,39,843 -2,669 -15,065

MCX पर चांदी की कीमतें 1 जून से लेकर 25 जून तक 

तारीख हाजिर कीमत(₹/किग्रा) बदलाव (₹) 1 जून से कुल बदलाव (₹)
01-Jun-26 2,63,458 - 0
02-Jun-26 2,65,504 2,046 2,046
03-Jun-26 2,61,939 -3,565 -1,519
04-Jun-26 2,60,255 -1,684 -3,203
05-Jun-26 2,57,129 -3,126 -6,329
08-Jun-26 2,41,617 -15,512 -21,841
09-Jun-26 2,45,657 4,040 -17,801
10-Jun-26 2,33,648 -12,009 -29,810
11-Jun-26 2,33,231 -417 -30,227
12-Jun-26 2,41,306 8,075 -22,152
15-Jun-26 2,51,327 10,021 -12,131
16-Jun-26 2,49,333 -1,994 -14,125
17-Jun-26 2,47,576 -1,757 -15,882
18-Jun-26 2,41,330 -6,246 -22,128
19-Jun-26 2,31,829 -9,501 -31,629
22-Jun-26 2,37,793 5,964 -25,665
23-Jun-26 2,27,482 -10,311 -35,976
24-Jun-26 2,23,754 -3,728 -39,704
25-Jun-26 2,18,680 -5,074 -44,778

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा दिया है। ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना के कारण अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और बॉन्ड यील्ड बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश से दूरी बना रहे हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

क्या अभी खरीदारी का सही मौका है?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा स्तर आकर्षक हो सकते हैं। यदि कीमतों में आगे सुधार होता है, तो कम भाव पर खरीदने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। हालांकि, निकट भविष्य में कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुराने निवेशकों को क्या करना चाहिए?

पहले से निवेश करने वाले घबराकर अपने निवेश को न बेचें। सोने और चांदी में गिरावट फिलहाल वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और ब्याज दरों से जुड़ी है। यदि अतिरिक्त निवेश की क्षमता है, तो धीरे-धीरे निवेश बढ़ाकर औसत खरीद मूल्य कम किया जा सकता है।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- 3 दिन में ₹7500 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी ₹21,700 टूटी; चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा