Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बीच भारत में सोने की तस्करी बढ़ी, एयरपोर्ट पर फेल हुए कई प्रयास

गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बीच भारत में सोने की तस्करी बढ़ी, एयरपोर्ट पर फेल हुए कई प्रयास

Edited By: Shivendra Singh Published : Oct 16, 2025 06:54 pm IST, Updated : Oct 16, 2025 06:54 pm IST

त्योहारों के मौसम में सोने की मांग में भारी बढ़ोतरी और कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बीच भारत में सोने की तस्करी बढ़ गई है। सरकार और उद्योग सूत्रों ने बताया कि ज्यादा कीमतों और सीमित आपूर्ति के कारण अवैध तरीके से सोना देश में लाने के प्रयास हाल के हफ्तों में तेज हो गए हैं।

gold smuggling- India TV Paisa
Photo:CANVA भारत में सोने की तस्करी बढ़ी

फेस्टिव सीजन में सोने की खरीदारी का ग्राफ हर साल की तरह इस बार भी आसमान छू रहा है, लेकिन इसी के साथ भारत में सोने की तस्करी के मामले भी बढ़ गए हैं। सरकार और उद्योग सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि उच्च कीमतों और आपूर्ति की कमी के कारण तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले साल सरकार ने सोने के आयात पर टैक्स 15% से घटाकर 6% कर दिया था, जिससे पहले सोने की तस्करी के मामले घट गए थे। लेकिन हाल के हफ्तों में कस्टम्स और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कई एयरपोर्ट पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया है।

चेन्नई के एक बुलियन डीलर के मुताबिक, पहले सोना भारत लाना और उसे नकदी में बदलना समय लेने वाला और जोखिम भरा होता था, लेकिन त्योहारों की तेज मांग और सीमित आपूर्ति के कारण अब तस्कर इसे कुछ ही घंटों में नकदी में बदल सकते हैं। भारत में इस महीने धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की परंपरा है। सोने की कीमतों ने गुरुवार को रिकॉर्ड 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम छू लिया, जो इस साल अब तक 67% की वृद्धि दर्शाता है। ज्यादा कीमतों के कारण, ग्रे मार्केट ऑपरेटरों के लिए सोने की तस्करी अत्यंत लाभकारी हो गई है। मुंबई के एक वरिष्ठ बुलियन डीलर ने कहा कि अब 1 किलो सोने की तस्करी से 1.15 मिलियन रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाना संभव है, क्योंकि 6% आयात शुल्क और 3% स्थानीय बिक्री कर बचते हैं।

सोने की तस्करी और प्रीमियम में इजाफा किया

हालांकि जुलाई में आयात शुल्क घटने के बाद तस्करों का मुनाफा 6,30,000 रुपये प्रति किलो तक कम हो गया था। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों और निवेशकों की मांग ने सोने की आपूर्ति को और भी तंग कर दिया है, जिससे प्रीमियम बढ़ रहे हैं। कोलकाता के एक ज्वैलर के अनुसार, बैंक पूरी मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं और उपलब्ध स्टॉक पर ज्यादा प्रीमियम वसूल रहे हैं। इस हफ्ते भारतीय डीलरों ने आधिकारिक घरेलू कीमतों पर प्रति औंस $25 तक का प्रीमियम लगा रखा है, जो पिछले दस साल में सबसे ज्यादा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 3,005 सोने की तस्करी के मामले दर्ज किए गए और 2.6 मीट्रिक टन सोना जब्त किया गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement