1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiGo ने 30 एयरबस ए350-900 प्लेन का दिया ऑर्डर, वाइड बॉडी सेगमेंट में एंट्री की है तैयारी!

IndiGo ने 30 एयरबस ए350-900 प्लेन का दिया ऑर्डर, वाइड बॉडी सेगमेंट में एंट्री की है तैयारी!

 Published : May 07, 2024 12:08 pm IST,  Updated : May 07, 2024 12:24 pm IST

ऑर्डर का मूल्य 12 अरब डॉलर है और एयरबस ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो यात्रियों की संख्या के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइनों में से एक है।

A350 विमान 300-410 सीटर कैटेगरी में सबसे आधुनिक और कुशल वाइड-बॉडी विमान है।- India TV Hindi
A350 विमान 300-410 सीटर कैटेगरी में सबसे आधुनिक और कुशल वाइड-बॉडी विमान है। Image Source : REUTERS

घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने अपने बेड़े को और विस्तार देने के लिए नए ऑर्डर दिए हैं। एयरलाइन ने 30 एयरबस ए350-900 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन विमानों की डिलीवरी 2027 से होनी है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, ऑर्डर का मूल्य 12 अरब डॉलर है और एयरबस ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। एयरबस ईवीपी बेनोइट डी सेंट-एक्सुपरी ने कहा है कि हमें गर्व है कि हमारी ईंधन-कुशल, अगली पीढ़ी के A320 परिवार ने भारत में घरेलू हवाई यात्रा में क्रांति ला दी है और अब A350 लंबी दूरी के मार्गों पर उसी सफलता को दोहराने के लिए तैयार है।

इंडिगो ने इरादों का मजबूती से संकेत दिया

खबर के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो यात्रियों की संख्या के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइनों में से एक है। इंडिगो ने इस ऑर्डर के साथ अपने इरादों का मजबूती से संकेत दिया है। भारतीय आसमान पर प्रभुत्व स्थापित करने के बाद, अब यह भारतीय हवाई अड्डों से शुरू होने वाली नॉन-स्टॉप, लंबी दूरी की उड़ानों के साथ एक महत्वपूर्ण वैश्विक प्रभाव डालने की आकांक्षा रखती है।

A350 विमान है काफी आधुनिक

एयरबस के बयान में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि A350 विमान 300-410 सीटर कैटेगरी में सबसे आधुनिक और कुशल वाइड-बॉडी विमान है। यह ऑर्डर इंडिगो के अपने बेड़े का विस्तार करने और आकर्षक अंतरराष्ट्रीय यात्रा बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के रणनीतिक कदम को रेखांकित करता है। इंडिगो एयरलाइन ने 25 अप्रैल, 2024 को घोषणा की थी कि वह ऑर्डर से सहमत है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) का शेयर भाव 3,951 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा