Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC सस्ते में करा रहा थाईलैंड की सैर, जानिए कितना आएगा खर्च

IRCTC सस्ते में करा रहा थाईलैंड की सैर, जानिए कितना आएगा खर्च

Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Sep 04, 2023 08:07 am IST, Updated : Sep 04, 2023 08:44 am IST

अगर आप इतने दिन से थाईलैंड घूमने की सोच रहे हैं तो बस आपका सपना पूरा होने ही वाला है। IRCTC बेहद ही किफायती एयर टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आप थाईलैंड दिसंबर के महीने में घूमने जा सकते हैं।

IRCTC लेकर आया है लखनऊ से थाईलैंड तक का टूर पैकेज- India TV Paisa
Photo:SOCIAL MEDIA IRCTC लेकर आया है लखनऊ से थाईलैंड तक का टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड घूमने वालों के लिए काफी किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप लखनऊ से थाईलैंड की सैर कर सकते हैं।  यह एयर टूर पैकेज 8 दिसंबर, 2023 से 13 दिसंबर, 2023 तक के लिए है। यानी कि आपको इस पैकेज में 5 रात और 6 दिन थाईलैंड घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज का नाम Sparkling Thailand Ex Lucknow है।

ये सारी सुविधाएं मिलेंगी

इस टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया की खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। इस पूरे पैकेज के लिए आपको कम से कम 60300 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इस टूर पैकेज के लिए यात्रियों को लखनऊ से (बैंकॉक) थाईलैंड तक की सीधी फ्लाइट मिलेगी और वापसी (बैंकॉक) थाईलैंड से लखनऊ तक होगी। फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से रात के 11 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। आप इस टूर की बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com या फिर https://tinyurl.com/NLO08A56 पर कर सकते हैं। इस पैकेज में IRCTC पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं दे रहा है। IRCTC ने यात्रियों के रूकने के लिए होटल का प्रबंध किया है। साथ ही साथ फ्लाइट टिकट, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी दे रहा है।

IRCTC लेकर आया है लखनऊ से थाईलैंड तक का टूर पैकेज
Image Source : SOCIAL MEDIAIRCTC लेकर आया है लखनऊ से थाईलैंड तक का टूर पैकेज

इतने का है ये टूर पैकेज

अब बात कर लेते हैं कि इस टूर पर कितना खर्च आएगा। बता दें कि अगर आप इस ट्रिप पर अकेले जा रहे हैं तो आपको 69,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यदि आप दो लोग साथ में जा रहे हैं तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति व्यक्ति रुपए देने होंगे। इसके अलावा अगर आप 3 लोग हैं तो यहां भी आपको प्रति व्यक्ति 60,300 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर आपके साथ 5 साल से 11 साल तक का कोई बच्चा इस ट्रिप पर जा रहा है तो बेड के साथ 55,200 रुपये और 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के 51,100 रुपये लगेंगे।

इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिलेगा।
Image Source : SOCIAL MEDIAइस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

पैकिंग वाले काम में भी है खूब पैसा, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई, ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस

तो PPF और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स जैसी अन्य बचत योजनाओं का अकाउंट हो जायेगा फ्रीज, चालू रखना चाहते हैं तो फटाफट निपटा लें ये काम

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement