1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीनी ड्रैगन को यूरोप से खदेड़ेगा भारत का 'मेड इन इंडिया' शेर, भारत सरकार कर रही है ये तैयारी

चीनी ड्रैगन को यूरोप से खदेड़ेगा भारत का 'मेड इन इंडिया' शेर, भारत सरकार कर रही है ये तैयारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 13, 2022 02:18 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 02:18 pm IST

पीयूष गोयल ने एफटीए पर बातचीत की औपचारिक शुरुआत के लिए यहां ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ऐनी मेरी ट्रेवेलियन से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

'मेड इन इंडिया'...- India TV Hindi
'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट देंगे चीनी सामानों को मात, भारत सरकार कर रही है ये तैयारी 

Highlights

  • भारत में बने दमदार और विश्वसनीय प्रोडक्ट जल्द ही ब्रिटेन में चीनी सामानों को टक्कर देते दिखेंगे
  • भारत और ब्रिटेन आपस में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं
  • भारत की ओर से 2020-21 में ब्रिटेन को निर्यात 8.15 अरब डॉलर रहा

नयी दिल्ली। भारत में बने दमदार और विश्वसनीय प्रोडक्ट जल्द ही ब्रिटेन में चीनी सामानों को टक्कर देते दिखेंगे। भारत और ब्रिटेन आपस में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। यदि ऐसा संभव हुआ तो भारतीय प्रोडक्ट ब्रिटेन में सस्ते मिलेंगे। इसका सीधा फायदा भारतीय  निर्यातकों को होगा। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की औपचारिक शुरुआत के लिए यहां ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ऐनी मेरी ट्रेवेलियन से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। दोनों पक्ष, भारत और ब्रिटेन को लाभ पहुंचाने वाले पारस्परिक हित के विभिन्न व्यापार अवसरों पर चर्चा करेंगे। 

गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की शुरुआत के लिए ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ऐनी मेरी ट्रेवेलियन से मुलाकात की।’’ इस समझौते का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देने के अलावा, वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाना और सीमा शुल्क को कम करना है। भारत की ओर से 2020-21 में ब्रिटेन को निर्यात 8.15 अरब डॉलर रहा और ब्रिटेन से यहां पर आयात 4.95 अरब डॉलर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा