1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोने का दाम भी गिरा- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोने का दाम भी गिरा- चेक करें आज के ताजा भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 07, 2026 10:22 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 10:22 am IST

मंगलवार को सुबह लगभग 09.53 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 937 रुपये (0.64 प्रतिशत) फिसलकर के साथ 1,45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

gold price, gold rate, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को जहां एक तरफ सोने के भाव में 1 प्रतिशत से कम की गिरावट देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतें 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। मंगलवार को, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमतें 0.64 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा था। जबकि, चांदी के भाव में 1.19 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज एक बार फिर, MCX पर कारोबार शुरू होने के बाद से ही दोनों कीमती धातु लगातार लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे हैं।

1,45,767 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंचा सोने का भाव

मंगलवार को सुबह लगभग 09.53 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 937 रुपये (0.64 प्रतिशत) फिसलकर के साथ 1,45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 351 रुपये की साधारण गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 1,46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,45,767 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

इसी तरह, आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2816 रुपये (1.19 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 2,33,283 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1999 रुपये के बड़े नुकसान के साथ 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 2,36,099 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,34,100 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,32,862 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में भी सस्ती हुई चांदी

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 150 रुपये टूटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, सोमवार को चांदी की 4 दिन की तेजी थम गई और ये शुक्रवार के 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 5,000 रुपये टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

ये भी पढ़ें-

मामूली बढ़त लेकर खुला शेयर बाजार, टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में भयानक गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा