1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस कॉफी ब्रांड के विज्ञापन में दिखेंगे विराट कोहली, स्टार्टअप कंपनी रेज कॉफी में निवेश किया

इस कॉफी ब्रांड के विज्ञापन में दिखेंगे विराट कोहली, स्टार्टअप कंपनी रेज कॉफी में निवेश किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 23, 2022 07:54 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 01:17 pm IST

रेज कॉफी इस कोष का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने, नए-नए उत्पाद पेश करने और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए भी करेगी

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : FILE

नयी दिल्ली। पैकटबंद कॉफी उत्पाद बनाने वाली कंपनी रेज कॉफी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से निवेश हासिल किया है। कंपनी ने विराट कोहली को अपना ‘ब्रांड एम्बैसडर’ बनाया है।

 
हालांकि, यहां स्थित इस स्टार्टअप कंपनी ने कोहली द्वारा किए गए निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह देशभर में अपनी ऑनलाइन उपस्थिति और ऑफलाइन मौजूदगी का विस्तार करने की योजना बना रही है तथा विपणन और वितरण उद्देश्यों के लिए नई पूंजी का उपयोग करेगी।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘रेज कॉफी इस कोष का इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने, नए-नए उत्पाद पेश करने और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए भी करेगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा