1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Twitter के सह-संस्‍थापक जैक डॉर्सी करेंगे कोरोना राहत कार्यों में मदद, देंगे 1 अरब डॉलर का दान

Twitter के सह-संस्‍थापक जैक डॉर्सी करेंगे कोरोना राहत कार्यों में मदद, देंगे 1 अरब डॉलर का दान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 08, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 01:30 pm IST

डॉर्सी ने कहा कि अभी क्यों? इस समय इसकी बहुत जरूरत है और मैं अपने जीवनकाल में इसका प्रभाव देखना चाहता हूं।

Twitter CEO Jack Dorsey Donating $1 Billion of His Equity in Square to COVID-19 Relief Efforts- India TV Hindi
Twitter CEO Jack Dorsey Donating $1 Billion of His Equity in Square to COVID-19 Relief Efforts

सैनफ्रांसिस्को। ट्विटर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डॉर्सी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने परोपकारी फंड के जरिये कोरोना वायरस से निपटने संबंधी राहत कार्यों के लिए अपनी निजी संपत्ति से एक अरब डॉलर का दान देने जा रहे हैं।

डॉर्सी ने ट्वीट कर कहा कि वह डिजिटल भुगतान समूह स्क्वायर में अपनी हिस्सेदारी को अपने संगठन स्टार्ट स्‍मॉल को हस्तांतरित कर देंगे, जो उनकी कुल संपत्ति का लगभग 28 प्रतिशत होगा।

डॉर्सी ने कहा कि अभी क्यों? इस समय इसकी बहुत जरूरत है और मैं अपने जीवनकाल में इसका प्रभाव देखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह दूसरों को भी कुछ ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। जीवन बहुत छोटा है, इसलिए अब हम लोगों की मदद करने के लिए, जो कर सकते हैं, वह सबकुछ करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा