1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कच्चे तेल में तेजी से एयरलाइन, तेल विपणन कंपनियों के शेयर गिरे

कच्चे तेल में तेजी से एयरलाइन, तेल विपणन कंपनियों के शेयर गिरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 12:42 pm IST

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके साथियों के उत्पादन में कटौती पर सहमति जताने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को एयरलाइन और तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई।

Airline, oil marketing stocks fall as crude prices surge- India TV Hindi
Airline, oil marketing stocks fall as crude prices surge Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके साथियों के उत्पादन में कटौती पर सहमति जताने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को एयरलाइन और तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई। स्पाइस जेट के शेयर 4.90 प्रतिशत गिरकर 44.60 पर आ गए। इसी तरह इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर भी 4.74 प्रतिशत गिरकर 990 रुपये पर थे।

तेल विपणन कंपनियों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में 3.87 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 199.85 रुपये पर आ गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 2.52 प्रतिशत गिरकर 336.35 रुपये पर और इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन के शेयर दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.70 रुपये के भाव पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा