1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना 74 रुपप फ‍िसला, चांदी में आई 771 रुपए की बड़ी गिरावट

Gold Rate Today: सोना 74 रुपप फ‍िसला, चांदी में आई 771 रुपए की बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 05, 2019 04:23 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 04:23 pm IST

Gold Rate Today: कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ चल रहा था।

Gold falls Rs 74, silver tumbles Rs 771- India TV Hindi
Gold falls Rs 74, silver tumbles Rs 771 Image Source : GOLD FALLS RS 74, SILVER

नई दि‍ल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी से दिल्ली में सोना गुरुवार को 74 रुपए गिरकर 38,985 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। बुधवार को सोना 39,059 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी 771 रुपए गिरकर 45,539 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को यह 46,310 रुपए किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 74 रुपए गिर गया।

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ चल रहा था। पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते में अड़चनों की खबरों के बीच पिछले दो दिनों में सोने में उतार-चढ़ाव का रुख दिखा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना 1,475.4 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा