Sunday, January 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमत में आज फिर गिरावट, देखें अब 10 ग्राम गोल्ड कितने का हुआ

सोने की कीमत में आज फिर गिरावट, देखें अब 10 ग्राम गोल्ड कितने का हुआ

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 34 रुपये की गिरावट के साथ 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Jun 28, 2021 04:40 pm IST, Updated : Jun 28, 2021 04:40 pm IST
सोने की कीमत में गिरावट, देखें 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम- India TV Paisa

सोने की कीमत में गिरावट, देखें 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम

नयी दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 34 रुपये की गिरावट के साथ 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 34 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,731 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,777.30 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,201 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 251 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,201 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 7,843 लॉट के लिये सौदे किये गये। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.17 डालर प्रति औंस हो गया। 

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.95 रुपये की गिरावट के साथ 193.55 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 1.95 रुपये यानी एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 193.55 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,526 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement