1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. धनतेरस पर बढ़ी मांग से सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल

धनतेरस पर बढ़ी मांग से सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 02, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Nov 02, 2021 06:35 pm IST

अमेरिका के जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को 1,793 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहने से सोने की कीमतों में स्थिरता रही।

Gold gains to Rs 53, silver jumps Rs 45 today 02 November citywise rate- India TV Hindi
Gold gains to Rs 53, silver jumps Rs 45 today 02 November citywise rate Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात तेजी लौटने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 53 रुपये मजबूत होकर 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 45 रुपये की तेजी के साथ 63,333 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,288 रुपये प्रति किलो बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,793 डॉलर प्रति औंस और 23.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका के जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को 1,793 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहने से सोने की कीमतों में स्थिरता रही।

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 64 रुपये घटकर 47,839 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 64 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत घटकर 47,839 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 9,059 लॉट के लिए  कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,795.40 डॉलर प्रति औंस रह गई।

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 64,600 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 191 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत घटकर 64,600 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,085 लॉट के लिए सौदे किए गए। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 15 रुपये की गिरावट के साथ 6,278 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,278 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 5,667 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.97 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.19 प्रतिशत बढ़कर 84.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, राज्‍य कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी क्‍यों नहीं लॉन्‍च कर रही है इलेक्ट्रिक वाहन, Maruti ने बताई इसकी वजह

यह भी पढ़ें:  दिवाली से ठीक पहले आ सकती है आपके लिए बुरी खबर...

यह भी पढ़ें: सोना हुआ और भी ज्‍यादा सस्‍ता, धनतेरस से पहले नहीं थम रही गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा