1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना हुआ और सस्‍ता, कमजोर वैश्विक संकेतों से भाव 149 रुपए घटकर रह गया 38,875 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: सोना हुआ और सस्‍ता, कमजोर वैश्विक संकेतों से भाव 149 रुपए घटकर रह गया 38,875 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 15, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 06:08 pm IST

चांदी की कीमत भी 473 रुपए की हानि के साथ 45,375 रुपए किलो रह गई, जो पहले 45,848 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Gold prices slip by Rs 149 on weak global cues- India TV Hindi
Gold prices slip by Rs 149 on weak global cues

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 149 रुपए की गिरावट के साथ 38,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। गुरुवार को सोना 39,024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने में गिरावट तथा रुपए के मूल्य में सुधार आने की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 149 रुपए की गिरावट आई। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत चल रहा था। रुपए में यह लगातार दूसरे दिन की तेजी है।

चांदी की कीमत भी 473 रुपए की हानि के साथ 45,375 रुपए किलो रह गई, जो पहले 45,848 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव 1,466 डॉलर प्रति औंस था तथा चांदी का भाव 16.86 डॉलर प्रति औंस था।

पटेल ने कहा कि व्‍हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि अमेरिका, चीन के साथ व्यापार समझौते के संदर्भ में करीब पहुंच रहा है। इस घटनाक्रम के बाद शेयर बाजार में सुधार देखने को मिला और सर्राफा कीमतों पर दबाव कायम हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा