1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: अक्षय तृतिया के बाद सोना हुआ महंगा, भाव 180 रुपए बढ़कर हुआ 32,850 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: अक्षय तृतिया के बाद सोना हुआ महंगा, भाव 180 रुपए बढ़कर हुआ 32,850 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 08, 2019 06:08 pm IST,  Updated : May 08, 2019 06:08 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 180 रुपए बढ़कर 32,850 रुपए और 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

Gold prices surge by Rs 180 on firm global trend- India TV Hindi
Gold prices surge by Rs 180 on firm global trend Image Source : GOLD PRICES SURGE

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया के एक दिन बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 180 रुपए चढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी भी 100 रुपए बढ़कर 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद स्थानीय व्यापारियों की सोने की मांग बढ़ने से धारणा मजबूत हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1,288.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी मामूली वृद्धि के साथ 14.99 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 180 रुपए बढ़कर 32,850 रुपए और 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिकी रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 100 रुपए बढ़कर 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 228 रुपए घटकर 37,106 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा