1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 60 रुपए उछलकर सोना हुआ 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी की कीमत 85 रुपए घटी

Gold rate today: 60 रुपए उछलकर सोना हुआ 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी की कीमत 85 रुपए घटी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 18, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 06:24 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60 रुपए की तेजी के साथ 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60 रुपए की तेजी के साथ 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी 85 रुपए की हानि के साथ 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर और शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में सर्राफा मांग में तेजी आई जिससे विदेशी बाजारों में मजबूती का रुख कायम हो गया, जिससे मुख्यत: यहां सोने की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली ने भी तेजी को समर्थन प्रदान किया। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,248.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गया, जबकि चांदी भी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14.77 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गया। 

दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 60 - 60 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,060 रुपए और 31,910 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। विगत दो सत्रों में सोने में 220 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,000 रुपए प्रति इकाई के पुराने स्तर पर ही बनी रही। 

दूसरी ओर, चांदी हाजिर 85 रुपए की हानि दर्शाते हुए 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 49 रुपए गिरकर 37,881 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्का (लिवाल एवं बिकवाल) क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा