1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: वैश्विक कारणों से सोने में आई तेजी, चांदी फ‍िर पहुंची 41 हजार पर

Gold rate today: वैश्विक कारणों से सोने में आई तेजी, चांदी फ‍िर पहुंची 41 हजार पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 04:36 pm IST

वैश्विक बाजारों की मजबूती तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने से आज लगातार दूसरे दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए मजबूत होकर 31,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों की मजबूती तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने से आज लगातार दूसरे दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए मजबूत होकर 31,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी भी लगातार दूसरे दिन 250 रुपए और मजबूत होकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि नरम डॉलर तथा अमेरिका और इसके सहयोगियों के बीच व्‍यापार युद्ध बढ़ने की आशंका के बीच वैश्विक स्तर पर सोना मजबूत हुआ है। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की खरीद बढ़ने से सोने में तेजी को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत मजबूत होकर 1,298 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.68 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,870 रुपए और 31,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल इसमें 260 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी सीमित कारोबार की वजह से 24,800 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

सोने की तरह ही आज चांदी हाजिर 250 रुपए मजबूत होकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 235 रुपए की तेजी के साथ 40,085 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी के सिक्के अपरिवर्तित रहे। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा