1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 40 रुपए हुआ और महंगा, चांदी में आई 210 रुपए की गिरावट

Gold rate today: सोना 40 रुपए हुआ और महंगा, चांदी में आई 210 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 04:29 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को मिलेजुले रुख के बीच सोना 40 रुपए मजबूत हुआ जबकि चांदी फिसल गई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को मिलेजुले रुख के बीच सोना 40 रुपए मजबूत हुआ जबकि चांदी फिसल गई। वैश्विक बाजार में सोने में नरमी के संकेतों के बावजूद स्थानीय बाजार में पीली धातु का भाव 40 रुपए सुधरकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। स्थानीय बाजार में आभूषण कारोबारियों ने सोने की मांग बढ़ा रखी थी। इसके विपरीत चांदी ऊंचे भाव पर समर्थन के अभाव में 210 रुपए फिसलकर 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

न्यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,282.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था, जबकि चांदी 0.74 प्रतिशत गिरकर 15.60 डॉलर प्रति औंस के भाव बोली गई।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 40-40 रुपए बढ़ कर क्रमश: 32,690 रुपए और 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम 10 पर बंद हुए। सोमवार को सोना 150 रुपए सुधरा था। गिन्नी 25,200 रुपए प्रति नग (8 ग्राम) पर स्थिर रही। 

इसके विपरीत चांदी हाजिर 210 रुपए गिरकर 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 263 रुपए टूटकर 39,056 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी सिक्का (लिवाल) 76,000 रुपए तथा बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा