1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate 20/11/2019 : वैश्विक बाजारों की तेजी से सोना 296 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी

Gold rate 20/11/2019 : वैश्विक बाजारों की तेजी से सोना 296 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 20, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 05:09 pm IST

चांदी 331 रुपए बढ़कर 46,103 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 45,772 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

Gold rises Rs 296 on weaker rupee, rally in global prices- India TV Hindi
Gold rises Rs 296 on weaker rupee, rally in global prices Image Source : GOLD RISES RS 296 ON WEAK

नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु के दाम में तेजी और रुपए की कमजोरी से बुधवार को दिल्ली में सोना 296 रुपए बढ़कर 39,194 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने का भाव मंगलवार को 38,898 प्रति दस ग्राम रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 296 रुपए बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी और रुपए में कमजोरी इसकी वजह रही।

उन्होंने कहा कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 20 पैसे कमजोर होकर चल रहा है। वहीं, चांदी 331 रुपए बढ़कर 46,103 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 45,772 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच राजनीतिक विवाद और व्यापार समझौते को लेकर चिंताओं से बुधवार को तीसरे दिन सोने के भाव में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना बढ़कर 1,478 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा