1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: चार दिन की तेजी के बाद सोने में आई गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर

Gold rate today: चार दिन की तेजी के बाद सोने में आई गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 11, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 05:03 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग तथा वैश्विक दबाव की वजह से पीली धातु के दाम नीचे आए।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 40 रुपए टूटकर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 60 रुपए टूटकर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग तथा वैश्विक दबाव की वजह से पीली धातु के दाम नीचे आए। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,294.06 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 15.74 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही है। इससे पहले पिछले चार सत्रों में सोना 570 रुपए मजबूत हुआ था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए के नुकसान से क्रमश: 33,030 और 32,880 रुपए प्रति दस ग्राम पर रह गया। हालांकि, आठ ग्राम गिन्नी का दाम 25,300 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

चांदी हाजिर 60 रुपए के नुकसान से 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 66 रुपए के लाभ से 39,766 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए टूटकर 77,000 रुपए और बिकवाल 78,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा