1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: त्‍यौहारी सीजन में बढ़ी सोने की मांग, भाव में आया 200 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल

Gold Rate Today: त्‍यौहारी सीजन में बढ़ी सोने की मांग, भाव में आया 200 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 03:40 pm IST

नवरात्रि पर्व की शुरुआत के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। नवरात्रि पर्व की शुरुआत के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी की कीमत 50 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में त्यौहारी मांग शुरू होने की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.10 प्रतिशत गिरकर 1,188.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.45 डॉलर प्रति औंस रह गई।  

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 200- 200 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 250 रुपए की हानि दर्ज हुई थी। हालांकि, सीमित कारोबारी गतिविधियों के कारण आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी 24,600 रुपए पर अपरिवर्तित रही। 

दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत 50 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 85 रुपए टूटकर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी सिक्का कीमत लिवाल 73 हजार रुपए और बिकवाल 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा