1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोना 250 रुपए टूटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 31,850 रुपए

Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोना 250 रुपए टूटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 31,850 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 05, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 03:53 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए गिरकर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए गिरकर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने से चांदी भी 100 रुपए टूटकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने की स्थानीय कीमतें कम हुई हैं। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.64 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपए कमजोर होकर क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले दो कारोबारी दिवस में यह 625 रुपए मजबूत हुआ था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए के स्‍तर पर ही टिकी रही। 

सोने की तरह ही चांदी हाजिर भी 100 रुपए गिरकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 100 रुपए टूटकर 38,845 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी के सिक्के 73 हजार रुपए और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा