1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से और महंगा हुआ सोना, 32 हजार का आंकड़ा किया पार

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से और महंगा हुआ सोना, 32 हजार का आंकड़ा किया पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 04, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 03:55 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 70 रुपए और चढ़कर 32,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 70 रुपए और चढ़कर 32,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी 50 रुपए गिरकर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली और सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने के भाव में तेजी रही। सिंगापुर में सोना गुरुवार को बढ़कर 1,198.06 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 70-70 रुपए बढ़कर 32,100 रुपए और 31,950 रुपए प्रति दस पर ग्राम पर आ गया। बुधवार को सोना 555 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 50 रुपए गिरकर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 35 रुपए घटकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर ही बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा