1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 85 रुपए टूटा, चांदी भी 41,000 रुपए के नीचे आई

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 85 रुपए टूटा, चांदी भी 41,000 रुपए के नीचे आई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2018 04:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 04:56 pm IST

सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने की कीमत 85 रुपए टूटकर 32,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

gold rate - India TV Hindi
gold rate  

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने की कीमत 85 रुपए टूटकर 32,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों की कमजोर मांग से चांदी भी 850 रुपए लुढ़ककर 40,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुझान के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की मांग में गिरावट आने से सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर सोना 0.82 प्रतिशत घटकर 1,324.20 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 2.99 प्रतिशत टूटकर 16.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 85-85 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,225 रुपए तथा 32,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें कल 140 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। आठ ग्राम के गिन्नी का भाव भी 100 रुपए टूटकर 24,800 रुपए प्रति नग रह गया।

सोने की तरह चांदी तैयार 850 रुपए लुढ़ककर 40,500 रुपए प्रति किलो तथा साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी 825 रुपए की गिरावट के साथ 39,475 रुपए प्रति किलो रही। 

चांदी सिक्का भी 1,000 रुपए टूटकर प्रति 100 इकाई 75,000 रुपए लिवाल तथा 76,000 रुपए बिकवाल पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा