1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: वैलेंटाइन-डे से पहले आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सोने में आई तेजी, चांदी के भी भाव बढ़े

Gold rate today: वैलेंटाइन-डे से पहले आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सोने में आई तेजी, चांदी के भी भाव बढ़े

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 13, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 07:20 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की हल्की लिवाली के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए चढ़कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold jewellery shop- India TV Hindi
gold jewellery shop

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की हल्की लिवाली के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए चढ़कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिकी इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 50 रुपए बढ़कर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सकरात्मक रुख के कारण तेजी की धारणा को बल मिला, जहां डॉलर के कमजोर होने से सोने में मजबूती रही। इसके अतिरिक्त शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली से कीमती धातु की तेजी को बल मिला। 

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.33 प्रतिशत चढ़कर 1,326.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 16.61 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,300 रुपए और 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना 300 रुपए चढ़ा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

इसी तरह, चांदी हाजिर 50 रुपए चढ़कर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 275 रुपए बढ़कर 38,265 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए  प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा