1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा

19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2018 11:38 am IST,  Updated : Jun 27, 2018 11:38 am IST

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

Rupee vs Dollar- India TV Hindi
Rupee vs Dollar

मुंबई विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपए की यह 29 नवंबर 2016 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपए पर दबाव रहा। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने गिरावट को थामने का प्रयास किया।

शेयर बाजारों द्वारा जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 538.40 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। कल के कारोबारी दिन में रुपया 11 पैसे गिरकर 68.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 53.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 35,543.89 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा