1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Dollar vs Rupee : शुरुआती कारोबार में रुपया 42 पैसे कमजोर, 72.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Dollar vs Rupee : शुरुआती कारोबार में रुपया 42 पैसे कमजोर, 72.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 26, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 12:05 pm IST

बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मांग आने और विदेशी पूंजी निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 42 पैसे गिरकर 72.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने के संकेतों से भी रुपये पर दबाव रहा।

Rupee slips 42 paise to 72.08 vs USD in early trade- India TV Hindi
Rupee slips 42 paise to 72.08 vs USD in early trade

मुंबई। बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मांग आने और विदेशी पूंजी निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 42 पैसे गिरकर 72.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी-चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने के संकेतों से भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.03 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में पिछले बंद की तुलना में 42 पैसे गिरकर 72.08 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। ​रुपया शुक्रवार को 71.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों ने रुपये की गिरावट को रोकने की कोशिश की। शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 1,737.20 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा