1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हर शेयर पर ₹5 का डिविडेंड देगी ये सरकारी कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

हर शेयर पर ₹5 का डिविडेंड देगी ये सरकारी कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 28, 2025 11:21 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 11:26 am IST

बीपीसीएल ने 22 जनवरी की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। ये एक अंतरिम डिविडेंड होगा, जो चालू वित्त वर्ष के लिए दिया जाएगा।

bpcl, bpcl share price, bpcl dividend, dividend, record date, bpcl dividend record date, bpcl divide- India TV Hindi
मंगलवार को कंपनी के शेयरों में दर्ज की जा रही है गिरावट Image Source : PIXABAY

BPCL Dividend: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। हालांकि, आज बाजार में मामूली रिकवरी देखी जा रही है। इसी बीच तमाम कंपनियां चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। जिन कंपनियों को बढ़िया प्रॉफिट हो रहा है, वे अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में, सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने भी अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। जी हां, ये सरकारी तेल कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है।

इस दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे बीपीसीएल के शेयर

बीपीसीएल ने 22 जनवरी की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। ये एक अंतरिम डिविडेंड होगा, जो चालू वित्त वर्ष के लिए दिया जाएगा। कंपनी ने इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए बुधवार, 29 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी, कल कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि 29 जनवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ उठाना है तो उसे 28 जनवरी को बाजार बंद होने से पहले-पहले शेयर खरीदने होंगे।

मंगलवार को कंपनी के शेयरों में दर्ज की जा रही है गिरावट

सरकारी तेल कंपनी के शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को सुबह 11.15 बजे तक कंपनी के शेयर 3.35 रुपये (1.28 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 257.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। सोमवार को 261.30 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 262.10 रुपये के भाव पर खुले थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 263.95 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 254.25 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे। बताते चलें कि कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 376.00 रुपये और 52 वीक लो 234.75 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा