1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना लाया गुड न्यूज, दाम में बड़ी गिरावट, चांदी भी ₹2000 हो गई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

सोना लाया गुड न्यूज, दाम में बड़ी गिरावट, चांदी भी ₹2000 हो गई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

 Published : Nov 21, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 08:13 pm IST

गोल्ड स्पॉट मूल्य वैश्विक स्तर पर 0.38% गिरकर USD 4,061.91 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जानकार का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमत Rs 1,20,000 – Rs 1,24,000 प्रति 10 ग्राम के रेंज में रहने की संभावना है।

जूलरी स्टोर में आभूषण पहनकर ट्राई करती महिला।- India TV Hindi
जूलरी स्टोर में आभूषण पहनकर ट्राई करती महिला। Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम सोना 600 रुपये घटकर 1,26,100 रुपये पर बंद हुआ। 99.5 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत (सभी टैक्स सहित) भी 600 रुपये घटकर 1,25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पीटीआई की खबर के मुताबिक, स्थानीय बुलियन बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई और यह 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई।

ग्लोबल मार्केट का असर

गोल्ड स्पॉट मूल्य वैश्विक स्तर पर 0.38% गिरकर USD 4,061.91 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स में 2.13% की गिरावट दर्ज की गई और यह USD 49.56 प्रति औंस पर बंद हुआ। ऑग्मोंट की रिसर्च प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर नौकरियों के आंकड़ों ने संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें कम नहीं करेगा। इसके कारण कीमती धातुएं दबाव में रहीं। सितंबर में अमेरिका में नॉनफार्म पे रोल्स 1,19,000 बढ़े, जबकि अनुमान केवल 50,000 था।

फ्यूचर्स ट्रेड की स्थिति

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1,168 रुपये या 0.95% बढ़कर 1,23,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं, फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 1,071 रुपये या 0.86% की तेजी आई और यह 1,25,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला रहा। कॉमिक्स गोल्ड 1% गिरकर USD 4,035 पर आ गया, जबकि MCX सोना रुपये में कमजोरी के कारण बढ़ा।

वे आगे बताते हैं कि मजबूत अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को कमजोर कर रहे हैं। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 1,20,000–1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेंज में बने रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा