1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price: सोना हो गया और ₹930 प्रति 10 ग्राम सस्ता, ये रहा भाव, जानें चांदी का हाल

Gold Price: सोना हो गया और ₹930 प्रति 10 ग्राम सस्ता, ये रहा भाव, जानें चांदी का हाल

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Jun 27, 2025 07:37 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 07:39 pm IST

जानकारों का कहना है कि इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद तनाव कम होने और अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की अनुकूल रिपोर्टों के बीच व्यापारियों द्वारा बिकवाली करने से सोने की कीमत में गिरावट देखी गई।

विदेशी बाजार में हाजिर सोना 43.45 डॉलर गिरकर 3,284.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।- India TV Hindi
विदेशी बाजार में हाजिर सोना 43.45 डॉलर गिरकर 3,284.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। Image Source : PIXABAY

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 930 रुपये गिरकर 97,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 850 रुपये गिरकर 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले बाजार सत्र में यह 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 100 रुपये गिरकर 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। इससे पहले गुरुवार को चांदी 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की कीमत क्यों हुई कम?

खबर के मुताबिक,  इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद तनाव कम होने और अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की अनुकूल रिपोर्टों के बीच व्यापारियों द्वारा बिकवाली करने से सोने की कीमत में गिरावट का रुझान देखने को मिला। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि ईरान द्वारा प्रमुख तेल अवसंरचना और परिवहन मार्गों, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमले से बचने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। आपको  बता दें, यह वैश्विक तेल शिपमेंट के लिए सबसे अहम चोक पॉइंट्स में से एक है।

मेहता ने आगे कहा कि इस गिरावट ने बाजारों में तत्काल जोखिम प्रीमियम को कम कर दिया है, जिससे सोने पर और दबाव बढ़ गया है। विदेशी बाजार में हाजिर सोना 43.45 डॉलर या 1.

31 प्रतिशत गिरकर 3,284.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी - कमोडिटीज एंड करेंसीज मनीष शर्मा ने कहा कि फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दर में कटौती के बारे में आगे के संकेतों के लिए उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक डेटा दिन के आखिर में आएगा। इसी तरह, एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतिन त्रिवेदी का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के हालिया कमेंट्स से संकेत मिलता है कि ब्याज दरों में कटौती की अटकलों की चर्चा हुई जिससे सोने की कीमतों पर और दबाव पड़ा है। त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर इंडेक्स ने वैश्विक जोखिम में कमी की पुष्टि की है, जिससे निवेशकों को इक्विटी और क्रिप्टोकरेंसी जैसी जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में फंड घुमाने के लिए प्रेरित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।