नवरात्र की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार उछाल दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव सुबह 11 बजकर 9 मिनट पर 0.70 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,10,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत दिसंबर डिलीवरी के लिए 1.94 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ नई फ्रेश ऊंचाई 1,32,355 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची।
चार महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज
- goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,273 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,335 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,459 प्रति ग्राम है।
- मुंबई में 22 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,258 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10,320 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹8,444 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में सोमवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,258 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,320 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,444 प्रति ग्राम है।
- चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,302 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,360 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,580 प्रति ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में सोमवार को तेजी देखी गई। हाजिर सोना 0.1% की बढ़त के साथ 3,688.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी सोना वायदा 0.5% उछलकर 3,723.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, हाजिर चांदी में भी मजबूती दर्ज की गई। यह 0.3% चढ़कर 43.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो कि पिछले 14 वर्षों का लगभग उच्चतम स्तर है। चांदी की इस मजबूती ने निवेशकों का ध्यान फिर से इस पारंपरिक सेफ हेवन की ओर खींचा है। विशेषज्ञों के अनुसार, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर बनी वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर झुकाव दिखा रहे हैं।






































