1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कछुए की चाल से बढ़ते हुए बंद हुआ शेयर बाजार, जानें आज किन कंपनियों की रही चांदी?

कछुए की चाल से बढ़ते हुए बंद हुआ शेयर बाजार, जानें आज किन कंपनियों की रही चांदी?

 Published : Mar 27, 2023 03:43 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 03:50 pm IST

बुधवार को जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की तभी अंदाजा लग गया था कि शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

Share market closed today with jump in recovery mode here is data for sensex and nifty- India TV Hindi
कछुए की चाल से बढ़ते हुए बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : INDIA TV

Share Market Closed Today: आज शेयर बाजार रिकवरी मोड में कारोबार करते हुए नजर आया है। सेंसेक्स और निफ्टी थोड़ी से बढ़त के साथ बिजनेस बंद किए हैं। सेंसेक्स 59 अंक की तेजी के साथ 57,586 पर तथा निफ्टी 37 अंक की तेजी के साथ 17,833 पर बंद हुआ। बता दें कि बुधवार को जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने Fed रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की तभी अंदाजा लग गया था कि शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिलेगी। उसके अगले दिन गिरावट भी देखी गई, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में ही शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Share Market Sensex
Image Source : BSEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में थे। पिछले सत्र में, सेंसेक्स 398 अंक गिरकर 57,527 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 132 अंक गिरकर 16,945 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा