1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 319 और निफ्टी 99 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

सेंसेक्स 319 और निफ्टी 99 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 16, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 04:25 pm IST

हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 409.61 अंकों को बढ़त के साथ 77,133.69 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 98.60 अंकों की तेजी के साथ 23,311.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को भारतीय बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, adani stocks- India TV Hindi
लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 16th January, 2025: शेयर मार्केट आज एक बार फिर अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुआ। गुरुवार को लगातार तीसरा दिन था, जब शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 318.74 अंकों को बढ़त के साथ 77,042.82 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 98.60 अंकों की तेजी के साथ 23,311.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को भारतीय बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल, सेंसेक्स 224.45 पॉइंट्स के साथ 76,724.08 पॉइंट्स पर और निफ्टी 37.15 अंकों की बढ़त के साथ 23,213.20 अंकों पर बंद हुआ था।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2 प्रतिशत की तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हए जबकि 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि, एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी दर्ज की गई तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.64 पर्सेंट, बजाज फिनसर्व 1.47 पर्सेंट, भारती एयरटेल 1.46 पर्सेंट, टाटा मोटर्स 1.43 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 1.41 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 1.36 पर्सेंट, एनटीपीसी 1.35 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.31 पर्सेंट, एक्सिस बैंक 1.25 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 1.17 पर्सेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.12 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस 1.02 पर्सेंट, टाटा स्टील 0.99 पर्सेंट, कोटक महिंद्रा बैंक 0.89 पर्सेंट, टेक महिंद्रा 0.81 पर्सेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.78 पर्सेंट, एचडीएफसी बैंक 0.73 पर्सेंट, लार्सन एंड टुब्रो 0.50 पर्सेंट और सनफार्मा के शेयर 0.38 पर्सेंट की तेजी के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज नेस्ले इंडिया के शेयर 1.38 प्रतिशत, इंफोसिस 1.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.15 प्रतिशत, आईटीसी 1.01 प्रतिशत, टीसीएस 0.95 प्रतिशत, जोमैटो 0.82 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.55 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा