1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 318 अंक उछलकर 59,279 के पार, निफ्टी भी मजबूत

Stock Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 318 अंक उछलकर 59,279 के पार, निफ्टी भी मजबूत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 19, 2022 09:59 am IST,  Updated : Oct 19, 2022 10:06 am IST

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 318.83 अंक उछलकर 59,279.43 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

Highlights

  • सेंसेक्स 318.83 अंक उछलकर 59,279.43 अंक पर कारोबार कर रहा है
  • निफ्टी 88.80 अंक की बढ़त के साथ 17,575.75 अंक पर कारोबार कर रहा है
  • सेंसेक्स में शामिल बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है

Stock Market में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स में 318 अंक से अधिक का उछाल आया। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू निवेशकों की ओर से खरीदारी बढ़ने से बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 318.83 अंक उछलकर 59,279.43 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.80 अंक की बढ़त के साथ 17,575.75 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। HDFC, HDFCBANK, POWERGRID, AXISBANK, ULTRACEMCO, TITAN, RELIANCE, MARUTI और KOTAKBANK के शेयरों में दो फीसदी तक की तेजी है।

वैश्विक बाजार में भी तेजी का रुख 

लंबी गिरावट के बाद वैश्विक बाजार में भी तेजी लौटी है। डाओ जोंस फ्यूचर्स में करीब 337.98 अंक का उछाल देखा गया।  हालांक‍ि SGX निफ्टी 17500 के पास सपाट है। वहीं, एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। इससे भारतीय बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दिवाली तक बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी 18000 के स्तर को छू सकता है। 

घरेलू स्तर पर सकारात्मक धारणा 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय बाजार ने अनुकूल वैश्विक और घरेलू संकेतकों से तेजी लौटी है। कच्चे तेल के दाम में नरमी और कंपनियों के दूसरी तिमाही के परिणाम बेहतर रहने की संभावना से घरेलू स्तर पर सकारात्मक धारणा है। उन्होंने कहा, रिजर्व बैंक ने भी भरोसा जताया है कि सकल मुद्रास्फीति सितंबर में उच्च स्तर पर पहुंच गयी है और आने वाले समय में इसमें कमी आएगी। इससे वित्तीय बाजार में सकारात्मक संकेत गया और बैंक शेयर चढ़े। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार में हाल की तेजी का प्रमुख कारण वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का होना है। कंपनियों के तिमाही परिणाम अभी तक मिले-जुले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि प्रमुख क्षेत्रों की भागीदारी बारी-बारी होने से बढ़त को समर्थन मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा