1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 809 रुपये वाला LPG Gas Cylinder सिर्फ 9 रुपये में करें बुक, केवल 31 मई तक ही मिलेगा मौका

809 रुपये वाला LPG Gas Cylinder सिर्फ 9 रुपये में करें बुक, केवल 31 मई तक ही मिलेगा मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2021 02:34 pm IST,  Updated : May 17, 2021 02:34 pm IST

आज हम आपको यहां एक ऐसे खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप 809 रुपये वाला रसोई गैस सिलेंडर केवल 9 रुपये में खरीद सकते हैं।

lpg gas cylinder gas booking paytm cashback offer 800 rupees valid till 31 may- India TV Hindi
lpg gas cylinder gas booking paytm cashback offer 800 rupees valid till 31 may Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। कोरोना की दूसरी लहर के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। ऐसे में रसोई गैस उपभोक्‍ताओं के लिए एक राहत की खबर है। वर्तमान में राष्‍ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सि‍लेंडर की कीमत 809 रुपये है। सरकार की तरफ से एलपीजी पर सब्सिडी भी बंद कर दी गई है। ऐसे में रसोई गैस उपभोक्‍ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है। लेकिन आज हम आपको यहां एक ऐसे खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्‍तेमाल से आप 809 रुपये वाला रसोई गैस सिलेंडर केवल 9 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। इसलिए इसका लाभ तुरंत उठाएं।

यह भी पढ़ें: मनी ट्रांसफर के लिए NEFT का इस्‍तेमाल करने वालों को RBI ने किया अलर्ट...

lpg gas cylinder gas booking paytm cashback offer 800 rupees valid till 31 may
Image Source : INDIATVlpg gas cylinder gas booking paytm cashback offer 800 rupees valid till 31 may

रसाई गैस सिलेंडर उपभोक्‍ताओं को यह आकर्षक ऑफर Paytm द्वारा दिया जा रहा है। पेटीएम ने रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 800 रुपये तक का स्‍क्रैच कार्ड ऑफर पेश किया है। यह ऑफर 31 मई तक उपलब्‍ध है। पेटीएम हर महीने इस तरह का ऑफर पेश करती है। इस ऑफर के तहत जो ग्राहक पहली बार पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर की बुकिंग करते  हैं उन्‍हें ही इसका लाभ मिलेगा। उपभोक्‍ताओं को पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने पर 800 रुपये का एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसमें उपभोक्‍ताओं को 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: अगर कट गया है आपका गलत ई-चालान, तो जानिये कैसे करें शिकायत और बचें जुर्माने से

पेटीएम के जरिये ऐसे करें बुक

1- अगर आपके फोन में पेटीएम एप नहीं है तो सबसे पहले इसको डाउनलोड कर लें।

2- इसके बाद आपको पेटीएम पर जाना होगा जिसमें शो मोर पर क्लिक करना होगा।

3- अब आपको रिचार्ज और पेबिल पर जाना होगा।

4- अब आप बुक ए सिलिंडर पर क्लिक करें।

5- अब आपने गैस प्रोवाइडर को चुनें, जिसमें भारत गैस, एचपीसीएल, इंडेन शामिल हैं।

6- अब आप अपना मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी डालें।

7- इसके बाद आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

8- अब आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें: किसानों को कोविड-19 खर्च से बचाने के लिए लॉन्‍च हुई ये खास योजना

कैश बैक के लिए ये है शर्त

यह ऑफर केवल पहली बार पेटीएम के माध्‍यम से रसोई गैस सिलेंडर बुक करने वाले उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। यह ऑफर 31 मई तक के लिए ही उपलब्‍ध है। गैस बुकिंग के 24 घंटे के अंदर ही आपको स्क्रैच कार्ड मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आपको 7 दिन के अंदर करना होगा। पेटीएम द्वारा यह ऑफर कोई पहली बार नहीं दिया जा रहा है। इसके पहले भी पेटीएम कई बार ऑफर लेकर आ चुका है।

यह भी पढ़ें: Honda ग्राहकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी ...

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा