अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो Bank of Baroda की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। खासकर 5 साल की अवधि के लिए निवेश करने पर यह न सिर्फ गारंटीड रिटर्न देती है, बल्कि टैक्स सेविंग का फायदा भी मिल सकता है। ऐसे में अगर आप ₹5,00,000 की FD कराते हैं, तो आखिर मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा? ब्याज दर, कंपाउंडिंग और कुल रिटर्न का पूरा कैलकुलेशन समझना जरूरी है, ताकि आप सही वित्तीय फैसला ले सकें।
Related Stories
कितना मिल रहा ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा, मौजूदा समय में आम ग्राहकों को 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक की FD पर 6.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है, जबकि सुपर वरिष्ठ नागरिक को 7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। यहां हम आम नागरिक के लिए 6.30% प्रति वर्ष की दर से रिटर्न को कैलकुलेशन के जरिये आसानी से समझ सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में FD पर ब्याज तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर कैलकुलेट होता है, यानी हर 3 महीने में ब्याज जुड़ता है।
आसान कैलकुलेशन को समझिये
मूलधन (मूल राशि): ₹5,00,000
ब्याज दर: 6.30% प्रति वर्ष
अवधि: 5 साल
कंपाउंडिंग: तिमाही (हर 3 महीने)
मैच्योरिटी अमाउंट - ₹6,83,450 के आसपास (सटीक आंकड़ा कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी पर निर्भर करता है)
यानी कुल रिटर्न (ब्याज कमाया) - ₹1,83,450
सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन का रिटर्न
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो 6.90 प्रतिशत ब्याज के आधार पर आपको कुल रिटर्न ₹2,03,921 मिलेगा। आपका मैच्योरिटी अमाउंट ₹7,03,921 के आसपास बनेगा। और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो 7 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर आपको कुल रिटर्न ₹2,07,389 मिलेगा। यानी आपका मैच्योरिटी अमाउंट ₹7,07,389 बनेगा।
FD से ब्याज इनकम पर लगता है टैक्स
फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी से होने वाली ब्याज आय पर आपकी आयकर स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है। यानी FD से कमाई गई आय को आपकी कुल इनकम में जोड़कर उसी के हिसाब से टैक्स लगाया जाता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को इसमें कुछ राहत मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80TTB के तहत, सीनियर सिटिज़न्स को सेविंग अकाउंट या जमा (डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज पर अधिकतम ₹50,000 तक की छूट मिलती है, बशर्ते वे पुरानी टैक्स व्यवस्था का चयन करें।