AUTO
-
कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की
देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST -
महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या किसी दूसरा भारतीय भाषा में हो सकता है! आनंद महिंद्रा ने दिए संकेत
नियाभर में अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी अगली गाड़ी का नाम भारतीय भाषा में रख सकती हैं। खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपनी गाड़ियों का नाम भारतीय भाषाओं में रखे? इसके जबाव में ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ही भारतीय भाषाओं में अलग-अलग नाम पर सुझाव मांगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 08:16 PM IST -
हार्ले-डेविडसन को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, पूरी तरह से अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग की दी सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन से "100 प्रतिशत अर्थात् पूरी तरह से अमेरिका में " रहने के लिए कहा है। ट्रंप ने चेताया कि अगर कंपनी यूरोपीय संघ के जवाबी शुल्क के बदले में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थानांतरित करती है तो " हम इसे कभी नहीं भूलेंगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 05:28 PM IST -
दुकाती ने पेश की मोटरसाइकिल मल्टीस्त्रादा 1260, कीमत 15.99 लाख रुपए
पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिलें बनाने वाली इटली की कंपनी दुकाती ने भारत में अपनी मोटरसाइकिल मल्टीस्त्रादा 1260 पेश की है। शोरूम पर इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये है। इसके एक संस्करण मल्टीस्त्रादा 1260 एस की कीमत 18.06 लाख रुपये रखी गयी है
ऑटो | Jun 19, 2018, 04:18 PM IST -
Maruti की All New Swift को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सिर्फ 145 दिन में बिकी 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की नई All New Swift को ग्राहकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सिर्फ 145 दिन में 1 लाख से ज्यादा All New Swift गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है
ऑटो | Jun 13, 2018, 12:41 PM IST
-
Maruti: 3 साल में 3 गुना बढ़ी ऑटोमैटिक गाड़ियों की सेल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री
देश में आने वाला समय ऑटोमैटिक गाड़ियों का है और इसका अंदाजा इनकी बिक्री में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लगाया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 3 साल में उसकी ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री में 3 गुना बढ़ोतरी आई है और बिक्री 3 लाख गाड़ियों के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 में 2 लाख ऑटोमैटिक गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य रखा है
ऑटो | May 31, 2018, 04:38 PM IST -
मर्सडीज का भारत में कार उत्पादन एक लाख के आंकड़े पर पहुंचा
लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सडीज बेंज का भारत में कुल उत्पादन एक लाख कार के आंकड़े को छू गया है। पुणे के पास चाकन स्थित संयंत्र से रविवार को ई - क्लास कार के बाहर आने के साथ ही कंपनी ने इस आंकड़े को पार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 24 साल पहले भारत में अपना उत्पादन शुरु किया था।
ऑटो | May 28, 2018, 08:43 AM IST -
लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट, कर्नाटक नतीजों के बाद सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में एकतरफा गिरावट हावी है, चुनाव नतीजों के दिन सेंसेक्स 35543 और निफ्टी 10801 पर बंद हुआ, यानि कर्नाटक नतीजों से लेकर अबतक सेंसेक्स में 927 और निफ्टी 285 प्वाइंट की गिरावट आ चुकी है
बाजार | May 21, 2018, 03:53 PM IST -
16 साल उम्र वालों को भी मिल सकेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर का लाइसेंस, सरकार कर रही है विचार
देश में बिजली से चलने वाले ( इलेक्ट्रिक ) वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विशेष हरित लाइसेंस नंबर प्लेट को आज मंजूरी दी। इन प्लेट में निजी ई वाहनों के लिए नंबर सफेद शब्दों व अंकों में लिखे होंगे वहीं टैक्सी के लिए इनका रंग पीला होगा। इसके साथ ही सरकार 16-18 आयुवर्ग के युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की अनुमति देने पर विचार कर रही है
ऑटो | May 09, 2018, 07:00 PM IST -
मारुति ने विटारा ब्रेजा का ऑटोमैटिक वेरिएंट किया लॉन्च, नए फीचर्स के साथ कीमत 8.54 लाख से शुरू
देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियां बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल विटारा ब्रेजा में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। मारुति की तरफ से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विटारा ब्रेजा का ऑटोमैटिक गियर वेरिएंट लॉन्च किया गया है।
ऑटो | May 09, 2018, 01:41 PM IST
-
ऑटो बिक्री बढ़ने से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 3 महीने की ऊंचाई पर
शेयर बाजार में आज सबसे ज्यादा मजबूती ऑटो सेक्टर में देखी जा रही है, अप्रैल के दौरान ऑटो कंपनियों की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से आज सभी ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है
बाजार | May 02, 2018, 09:41 AM IST -
बजाज ऑटो की मोटरसाइकल बिक्री 19% बढ़ी, कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री का तोड़ा रिकॉर्ड
देश में टू व्हीलर और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने भी अप्रैल के दौरान अच्छी बिक्री की है, कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान उसकी मोटरसाइकल बिक्री में 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है साथ में कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है
ऑटो | May 02, 2018, 09:21 AM IST -
L&T ने किया श्नाइडर के साथ अपना इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार बेचने का करार, 14 हजार करोड़ रुपए में होगा सौदा
इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने अपना इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन कारोबार फ्रांस की श्नाइडर इलेक्ट्रिक को बेचने के लिए एक पक्का करार किया है।
बिज़नेस | May 01, 2018, 08:05 PM IST -
Tata Motors: कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री दोगुना से ज्यादा बढ़ी, युटिलिटी गाड़ियों की सेल में 3 गुना इजाफा
टाटा मोटर्स की अप्रैल में कुल 36276 कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल इस दौरान सिर्फ 16017 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। कमर्शियल सेग्मेंट में सबसे ज्यादा मीडियम और हैवी ट्रक की सेल बढ़ी है, कंपनी के मुताबिक इन गाड़ियों की बिक्री 4 गुना से ज्यादा बढ़कर 14028 दर्ज की गई है
ऑटो | May 01, 2018, 03:16 PM IST -
रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 27% का उछाल, अप्रैल में बिकी 76000 से ज्यादा बाइक्स
वित्तवर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड बाइक्स की बिक्री के बाद रॉयल एनफील्ड के लिए नए वित्तवर्ष 2018-19 की शुरुआत भी शानदार रही है। रॉयल एनफील्ड बाइक्स बनाने वाली कंपनी आयसर मोटर्स के मुताबिक अप्रैल के दौरान इनकी बिक्री में 27 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। इन पावरफुल बाइक्स की मांग घरेलू स्तर पर तो बढ़ी है लेकिन अप्रैल के दौरान एक्सपोर्ट कुछ धीमा पड़ा है
ऑटो | May 01, 2018, 02:38 PM IST
-
महिंद्रा की ऑटो बिक्री 22% बढ़ी, ट्रैक्टर की सेल में 18% का इजाफा
अप्रैल के दौरान महिंद्रा की ऑटो बिक्री में करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान उसने कुल 48097 गाड़ियों की बिक्री की है जबकि पिछले साल अप्रैल में 39417 गाड़ियों की बिक्री हुई थी
ऑटो | May 01, 2018, 12:52 PM IST -
मारुति की बिक्री में 14% से ज्यादा की बढ़ोतरी, लेकिन ऑल्टो और वेगन आर की सेल घटी
मारुति की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान मारुति सुजुकी की बिक्री में 14.4 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में घरेलू स्तर पर बिक्री में 14.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और निर्यात में 19.1 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।
ऑटो | May 01, 2018, 11:03 AM IST -
वाहनों की ढुलाई कर रेलवे पीट रही है पैसा, ऑटोमोबाइल ट्रैफिक ये 18 फीसदी बढ़ी कमाई
वर्ष 2016-17 की तुलना में 2017-18 के दौरान, ऑटोमोबाइल ट्रैफिक से लोडिंग में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई तथा ऑटोमोबाइल ट्रैफिक से आय में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले कुछ समय में भारतीय रेल ने ऑटोमोबाइल ट्रैफिक पर अपनी पकड़ बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
बिज़नेस | Apr 28, 2018, 02:15 PM IST -
हीरो की नई पहल, टू-व्हीलर के ओरिजनल पार्ट्स के लिए लॉन्च किया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
हीरो मोटोकॉर्प ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसपर कंपनी के सभी टू-व्हीलर्स के ओरिजनल पार्ट्स की बिक्री होगी। ग्राहक इसके जरिए अपने स्कूटर या मोटरसाइकल के लिए कंपनी के असली पार्ट्स की खरीद कर सकेंगे।
ऑटो | Apr 18, 2018, 02:51 PM IST -
मारुति ने युटिलिटी व्हीकल्स सेग्मेंट में महिंद्रा को पछाड़ा, 28% हिस्सेदारी के साथ बनी टॉप सेलर
देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियां बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकि अब युटिलिटी सेग्मेंट में भी नंबर बन हो गई है। मारुति की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च में खत्म हुए वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान कंपनी भारत में सबसे ज्यादा युटिलिटी गाड़ियां बेचने वाली कंपनी बन गई है
ऑटो | Apr 18, 2018, 01:00 PM IST