1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Auto

AUTO

Advertisement
Advertisement
  • Maruti की Vitara Brezza ने मचाया धमाल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की हुई बिक्री

    Maruti की Vitara Brezza ने मचाया धमाल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की हुई बिक्री

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की लोकप्रिय SUV गाड़ी Vitara Brezza को बेहद पसंद किया जा रहा है। Maruti Suzuki की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Vitara Brezza के लॉन्च से लेकर अबतक कंपनी 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है, कंपनी ने मार्च 2016 में इसे लॉन्च किया था, यानि 28 महीने में 3 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं।

    ऑटो | Jul 03, 2018, 04:56 PM IST
  • हर 4 सेकेंड से कम में टू-व्हीलर बेचकर Hero Motocorp का विश्व रिकॉर्ड, लेकिन मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम भी बढ़ाए

    हर 4 सेकेंड से कम में टू-व्हीलर बेचकर Hero Motocorp का विश्व रिकॉर्ड, लेकिन मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम भी बढ़ाए

    दुनिया में सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचने वाली कंपनी बन चुकी भारतीय कंपनी Hero Motocorp ने जून तिमाही के दौरान टू व्हीलर बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और किसी एक तिमाही में बिक्री का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए जून तिमाही के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने जून तिमाही में 21 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स की बिक्री की है जो दुनिया की किसी भी टू-व्हीलर कंपनी की तरफ से किसी भी तिमाही में बचे गए सबसे अधिक टू-व्हीलर्स हैं

    ऑटो | Jul 03, 2018, 11:09 AM IST
  • भारत का हवाला देते हुए ट्रंप ने Harley Davidson की धमकाया, कहा अमेरिका से बाहर गए तो बड़ा झटका उठाओगे

    भारत का हवाला देते हुए ट्रंप ने Harley Davidson की धमकाया, कहा अमेरिका से बाहर गए तो बड़ा झटका उठाओगे

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन को आगाह किया है कि वह अपना विनिर्माण कार्य यदि अमेरिका से बाहर ले जाती है तो उसको " बड़ा झटका " सहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने अपना कुछ विनिर्माण कार्य अमेरिका से बाहर ले जाने का निर्णय ऐसे समय किया है जबकि उन्होंने (ट्रम्प ने) भारत से कह कर वहां इस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल पर वहां शुल्क कम कराया है

    बिज़नेस | Jul 02, 2018, 02:36 PM IST
  • Amaze के दम पर Honda ने जून में बेची 37% ज्यादा कारें, डेढ़ महीने से कम समय में 26000 से ज्यादा बुकिंग

    Amaze के दम पर Honda ने जून में बेची 37% ज्यादा कारें, डेढ़ महीने से कम समय में 26000 से ज्यादा बुकिंग

    जापानी कार कंपनी Honda की भारतीय इकाई Honda Cars India Limited ने मई में अपनी कार Amaze का जो नया वर्जन लॉन्च किया था उसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है और उसकी मांग के दाम पर कंपनी ने जून में 37 प्रतिशत ज्यादा कारे बेच ली हैं। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक नई Amaze के लॉन्च से लेकर अबतक 26000 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।

    ऑटो | Jul 02, 2018, 02:20 PM IST
  • Bajaj Auto ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड, मोटरसाईकल्स और कमर्शियल वाहनों की रिकॉर्डतोड़ सेल

    Bajaj Auto ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड, मोटरसाईकल्स और कमर्शियल वाहनों की रिकॉर्डतोड़ सेल

    टू व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी Bajaj Auto के लिए जून महीना और जून तिमाही शानदार रही है। कंपनी ने जून महीने में कमर्शियल वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा है और जून तिमाही में मोटरसाईकल्स की बिक्री का भी रिकॉर्ड टूटा है, कंपनी ने जून में कुल वाहन बिक्री का भी नया रिकॉर्ड बनाया है

    ऑटो | Jul 02, 2018, 10:04 AM IST
Advertisement
  • सेंसेक्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ऑटो कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

    सेंसेक्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ऑटो कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

    जुलाई के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स 131.53 प्वाइंट घटकर 35291.95 और निफ्टी 41.10 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10673.20 पर कारोबार कर रहा है।

    बिज़नेस | Jul 02, 2018, 09:36 AM IST
  • रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री 22% बढ़ी, 3 महीने में बिकी 2.25 लाख से ज्यादा बाइक्स

    रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री 22% बढ़ी, 3 महीने में बिकी 2.25 लाख से ज्यादा बाइक्स

    देश में बनने वाली पावरफुल बाइक रॉयल एनफील्ड की मांग में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जून में खत्म तिमाही के दौरान इन बाइक्स की बिक्री में 22 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। इन बाइक्स को बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून 2018 के दौरान देश में कुल 225361 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री दर्ज की गई है। पिछले साल इस दौरान देश में 183998 बाइक्स की बिक्री हुई थी

    ऑटो | Jul 01, 2018, 04:46 PM IST
  • Tata Tiago और Tigor का उत्पादन 2 लाख गाड़ियों के पार, जून में पैसेंजर गाड़ियों की सेल 63 प्रतिशत बढ़ी

    Tata Tiago और Tigor का उत्पादन 2 लाख गाड़ियों के पार, जून में पैसेंजर गाड़ियों की सेल 63 प्रतिशत बढ़ी

    कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 63 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है

    ऑटो | Jul 01, 2018, 04:11 PM IST
  • महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री 26% बढ़ी, पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री मे जोरदार इजाफा

    महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री 26% बढ़ी, पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री मे जोरदार इजाफा

    एसयूवी और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए जून का महीना काफी शानदार रहा है, जून के दौरान कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में करीब 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को महिंद्रा की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उसकी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में तो इजाफा हुआ ही है साथ में कमर्शियल गाड़ियों की सेल भी बढ़ी है

    ऑटो | Jul 01, 2018, 12:49 PM IST
  • Maruti की गाड़ियों की सेल 36% बढ़ी, Swift और Dzire सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिक्री

    Maruti की गाड़ियों की सेल 36% बढ़ी, Swift और Dzire सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिक्री

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। Maruti की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी सेल में कुल 36.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि जून में खत्म तिमाही के दौरान बिक्री 24.3 प्रतिशत बढ़ी है। Maruti के मुताबिक Swift और Dzire गाड़ियों के सेग्मेंट यानि कॉम्पेक्ट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं।

    ऑटो | Jul 01, 2018, 11:07 AM IST