CHINESE
-
स्मार्टफोन हो सकत हैं महंगे, चीन से आयात होने वाले पार्ट्स पर लग सकता है आयात शुल्क: सूत्र
सरकार चीन से आयात होने वाले स्मार्टफोन के पार्ट पर आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है
गैजेट | Sep 20, 2018, 02:09 PM IST -
ट्रंप ने चीन के खिलाफ और तेज किया व्यापार युद्ध, 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 24 सितंबर से आयात शुल्क!
यह शुल्क 24 सितंबर से शुरू हो जाएगा और इस साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 25 फीसदी किया जाएगा
बिज़नेस | Sep 18, 2018, 10:02 AM IST -
चीनी कंपनियों को मचा चखाने इस हफ्ते सैमसंग इंडिया लॉन्च करने जा रही है 2 ‘गैलेक्सी जे’ फोन
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स के बढ़ते दबदबे को खत्म करने के लिए सैमसंग ने इस हफ्ते भारत में दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे6प्लस और गैलेक्सी जे4प्लस को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है।
गैजेट | Sep 17, 2018, 01:20 PM IST -
चीन में आर्थिक सुस्ती बढ़ने के संकेत, अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध छिड़ने का असर
अमेरिका के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव ने चीन के लक्ष्य को और जटिल बना दिया
बिज़नेस | Sep 14, 2018, 03:28 PM IST -
चीन से आयातित इस्पात की चुनिंदा किस्मों पर लग सकता है डंपिंग-रोधी शुल्क, डीजीटीआर ने की सिफारिश
चीन से आयातित इस्पात की चुनिंदा किस्मों पर भारत पांच वर्ष के लिए 185.51 डॉलर प्रति टन का डंपिंग रोधी शुल्क लगा सकता है। घरेलू विनिर्माताओं के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।
बिज़नेस | Sep 09, 2018, 06:21 PM IST
-
चीन के 14.40 करोड़ पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार भार, पर्यटन नीति में बदलाव की योजना
दुनिया भर से पर्यटक भारत में आकर यहां की एतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। लेकिन इसमें पड़ोसी देश चीन के पर्यटकों की संख्या काफी कम है।
बिज़नेस | Aug 30, 2018, 09:59 AM IST -
भारत में आई एक और नई चीनी कंपनी HOMTOM, लॉन्च किए 3 नए किफायती स्मार्टफोन
चीन के मोबाइल ब्रांड HOMTOM ने शुक्रवार को अपने तीन नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया। एंट्री-लेवल से शुरुआत करने वाली होमटोम भविष्य में मिड-सेगमेंट और प्रीमियम सेगमेंट पर भी फोकस करेगी।
गैजेट | Aug 24, 2018, 05:44 PM IST -
चीनी उत्पादों के बढ़ते आयात पर संसदीय समिति ने जताई चिंता, सरकार से की घरेलू इंडस्ट्री को सुरक्षा देने की मांग
सस्ते और कम गुणवत्ता वाले चीनी माल की देश में बढ़ती डंपिंग और उससे घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए संसद की एक स्थायी समिति ने सरकार से किसी भी तरह के अवैध, संरक्षणवादी और अनुचित व्यापार व्यवहार के समक्ष घरेलू उद्योगों को पूर्ण सुरक्षा देने की सिफारिश की है।
बिज़नेस | Aug 20, 2018, 05:45 PM IST -
चीन की होलिटेक 1,400 करोड़ रुपए के निवेश से आंध्र प्रदेश में लगाएगी कारखाना, 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार
चीन की कंपनी होलिटेक ग्रुप आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 1,400 करोड़ रुपए (20 करोड़ डालर) के निवेश से कारखाना लगाएगी।
बिज़नेस | Aug 06, 2018, 06:49 PM IST -
‘अमेरिका और चीन के बीच छिड़े व्यापार युद्ध से चीन को हुआ ज्यादा घाटा, 4 महीने में 27% टूटा बाजार’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाकर चीन के साथ जो व्यापार युद्ध छेड़ा हुआ है उसका खामियाजा चीन को ही भुगतना पड़ रहा है
बिज़नेस | Aug 05, 2018, 10:59 AM IST
-
अमेरिका ने चीन के लिए खड़ी कर दी आफत, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर की दोगुनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन को 200 अरब डॉलर के मूल्य वाले चीनी उत्पादों पर 10 फीसदी आयात शुल्क बढ़ाकर 25 फीसदी करने पर विचार करने का आदेश दिया है।
बिज़नेस | Aug 02, 2018, 11:49 AM IST -
ओप्पो से अलग होगी रियलमी, युवाओं को लक्ष्य कर बनेगी अलग स्मार्टफोन ब्रांड
चीन ही हैंडसेट निर्माता ओप्पो की उप-ब्रांड रियलमी ने घोषणा की है कि वह एक अलग कंपनी बनने जा रही है, जिसके प्रमुख ओप्पो को पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी और ओप्पो इंडिया के प्रमुख स्काई ली होंगे।
गैजेट | Jul 31, 2018, 06:03 PM IST -
लॉन्च हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन वीवो नेक्स, 8 जीबी रैम से लैस इस मोबाइल की कीमत है 44990 रुपए
चीन की स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने गुरुवार को मेड इन इंडिया 'नेक्स' स्मार्टफोन लांच किया, जो पॉप-अप सेल्फी शूटर से लैस है और इसकी कीमत 44,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन 21 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
गैजेट | Jul 19, 2018, 07:36 PM IST -
एयर इंडिया ने बदला ताइवान का नाम, चीन हो गया खुश
चीन ने गुरुवार को प्रमुख भारतीय विमान सेवा एयर इंडिया द्वारा स्वशासित ताइवान को चीनी ताइपे के रूप में उल्लेख किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। चीन ने कहा कि विदेशी कंपनियों को चीन की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।
गैजेट | Jul 05, 2018, 06:32 PM IST -
चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी
चीन से अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर फिर से आयात शुल्क लगाने की धमकी दे डाली है, अमेरिका और चीन पहले एक दूसरे पर 50-50 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा चुके हैं और ट्रंप की नई धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और भी ज्यादा गहराने की आशंका है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 10:47 AM IST
-
लेफोन ने 7,999 रुपए में लॉन्च किया डेजन 6ए स्मार्टफोन, डुअल रियर कैमरे और फेस अनलॉक फीर से है लैस
चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेफोन ने सोमवार को डेजन 6ए के साथ एक नया स्मार्टफोन ब्रांड डेजन लॉन्च किया। डेजन 6ए की कीमत 7,999 रुपए है। 5.7 इंच वाले डेजन 6ए में 18:9 एचडी डॉलर (1440x720) एलटीपीएस डिस्प्ले दी गई है, जो हाई डेफिनेशन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
गैजेट | Jun 18, 2018, 06:10 PM IST -
चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी में Google करेगी 55 करोड़ डॉलर का निवेश, चीन के ऑनलाइन कारोबार में उतरने की है तैयारी
चीन में अपनी मौजूदगी को दोबारा मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल चीनी ई-कॉमर्स कंपनी जेडी डॉट कॉम में 55 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रही है। सीएनबीसी ने गूगल के हवाले से सोमवार को बताया कि रणनीतिक भागीदारी के तहत, गूगल जेडी डॉट कॉम में 55 करोड़ डॉलर लगाएगी।
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 04:35 PM IST -
ट्रंप और जिनपिंग से लेकर मोदी और पुतिन को मिलने वाले वेतन की पूरी जानकारी
पूरी दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों को मिलने वाले वेतन की बात करें सिंगापुर के प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राष्ट्राध्यक्ष हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के मुकाबले अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों को बहुत कम वेतन मिलता है। बड़ी अर्थव्यवस्थों के राष्ट्राध्यक्षों में कम वेतन पाने वालों में सबसे आगे चीन के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री का स्थान आता है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 03:20 PM IST -
Facebook ने किया स्वीकार, Huawei सहित 3 अन्य चाइनीज कंपनियों के साथ डाटा किया साझा
अमेरिका में डाटा निजता को लेकर गंभीर आलोचना का सामान कर रही फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसने यूजर्स के डाटा को चीनी कंपनियों हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ साझा किया था।
बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:47 AM IST -
दो चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में शुरू हुआ पेटेंट विवाद, कूलपैड ने श्याओमी पर किया मुकदमा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी और कूलपैड के बीच पेटेंट को लेकर तनातनी की खबरें पिछले हफ्ते मीडिया में आई थीं। बाद में सोमवार को इसकी पुष्टि हुई कि कूलपैड ने श्याओमी समूह की तीन कंपनियों के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघनों को लेकर मुकदमा दायर किया है।
बिज़नेस | May 14, 2018, 06:44 PM IST