JOBS
-
MSME उद्यमों में 4 साल में 4 करोड़ नौकरियां पैदा हुई: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) ने देशभर में पिछले चार साल के दौरान चार करोड़ नौकरियां सृजित हुई हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME) गिरिराज सिंह ने कहा कि 2014-18 के बीच 16 लाख उद्यमियों को बिना गारंटी के ऋण देने, 15 लाख लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम से जोड़ने और कारीगरों एवं विनिर्माताओं के लिए 94 क्लस्टर स्थापित करने जैसी पहलों से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 07:04 PM IST -
पतंजलि में निकली 50000 नौकरियां, योग्ता 12वीं पास और वेतन 15000
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने देशभर में सेल्समैन रखे जाने के लिए नौकरियां निकाली हैं। बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला के ट्विटर हेंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर में 50000 सेल्समैन की तुरंत आवश्यक्ता है, जौ लोग पतंजलि के साथ जुड़कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है
बिज़नेस | Jun 20, 2018, 01:49 PM IST -
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले नीतिगत चूक है आर्थिक विफलता का कारण
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 'प्रशासनिक अक्षमता' और 'नीतिगत चूक' बढ़ते कृषि संकट, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की विफलता के लिए जिम्मेदार रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की निराशा गुस्से में बदल गई है और वे विरोध के लिए सड़कों पर आ गए हैं।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 02:44 PM IST -
रवि शंकर प्रसाद ने कहा - नई प्रौद्योगिकी और रोजगार सृजन करेगी, बेवजह है नौकरियां जाने का डर
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि लोगों के बीच बेवजह नौकरियों के जाने का डर फैलाया जा रहा है जबकि ‘कृत्रिम समझ’ (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई) जैसी नयी प्रौद्योगिकियों से नयी नौकरियों के द्वार खुलेंगे।
बिज़नेस | Jun 03, 2018, 01:12 PM IST -
इस साल 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, BFSI, ई-कॉमर्स और इंफ्रा सेक्टर में मिलेंगे अवसर
भारत के फ्लेक्सी स्टाफिंग बाजार में काफी उल्लेखनीय वृद्धि देखनी को मिल रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI), ई-कॉमर्स, रिटेल और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में इस साल के अंत तक 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
फायदे की खबर | May 28, 2018, 07:58 PM IST
-
30 लाख लोगों को अगले चार साल में मिलेगी नौकरी, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मिलेगा मौका
देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अगले चार साल में 30 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। टीमलीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) के क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे में निवेश की वजह से इस क्षेत्र में नौकरियां बढ़ेंगी।
फायदे की खबर | May 24, 2018, 06:49 PM IST -
मार्च तक 7 महीने में 39 लाख रोजगारों का हुआ सृजन, इनमें से आधी नौकरियां महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रोजगार आंकड़ों के अनुसार मार्च तक समाप्त सात माह की अवधि में 39.36 लाख नए रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है। ताजा आंकड़़ों के अनुसार मार्च में 6.13 लाख नए रोजगार का सृजन हुआ।
बिज़नेस | May 23, 2018, 02:57 PM IST -
45 सेकंड में घर के नजदीक नौकरियों की जानकारी देगा यह खास ऐप, बेरोजगारों के लिए है काफी मददगार
नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं की मदद के लिए जयपुर की एचआर टेक स्टार्टअप कंपनी वर्कएनआरबीवाई ने एक ऐप लांच किया है, जो 45 सेकंड में आपके घर के पास आपको नौकरियों की जानकारी देगा।
फायदे की खबर | May 21, 2018, 08:25 PM IST -
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी Goldstone-BYD की भारत में विस्तार पर नजर, 10000 लोगों को देगी नौकरियां
विद्युत बसें बनाने वाली कंपनी गोल्डस्टोन इन्फ्राटेक ने कहा है कि उसकी अगले पांच साल में भारत में 10,000 नौकरियां देने की योजना है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में जल्द ही एक साझा कंपनी बनाएगी जो शोध एवं विकास के काम तथा मरम्मत सेवाओं के लिए होगी।
बिज़नेस | Apr 29, 2018, 04:53 PM IST -
6 महीने में 31 लाख से ज्यादा रोजगार हुए पैदा, मोदी सरकार के लिए बड़ी राहत
6 महीने में पैदा हुए रोजगार के आंकड़ों को देखें तो सरकार को बड़ी राहत मिलेगी। कर्मचारी भविष्य निधी संगठन (EPFO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2017 से फरवरी 2018 के दौरान देश में गैर कृषि क्षेत्र में 31.1 लाख लोगों ने EPF के लिए आवेदन किया है
बिज़नेस | Apr 26, 2018, 11:44 AM IST
-
Google अब नौकरी ढूंढने में भी करेगी आपकी मदद, भारत में की जॉब सर्च फीचर की शुरुआत
विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन Google भारत में जॉब सर्च फीचर की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए आप आसानी से नौकरी ढूंढ सकते हैं। आपको बता दें कि Google जॉब सर्च फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध हो चुके हैं।
फायदे की खबर | Apr 25, 2018, 11:40 AM IST -
SBI करेगा 2000 अधिकारियों की भर्ती, 13 लाख रुपए तक मिलेगा सालाना वेतन
SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक अधिकारियों के पद के लिए इच्छुक आवेदकों की उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हुआ हो। स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठे हुए छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
बिज़नेस | Apr 22, 2018, 06:20 PM IST -
ब्रिटेन में एक अरब पौंड का निवेश करेगा भारत, 5750 अंग्रेजों को देगा नौकरियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान बनी नयी भागीदारी के तहत भारत ब्रिटेन में एक अरब पौंड से अधिक का निवेश करेगा जिससे यहां 5,750 नौकरियां सुरक्षित/सृजित होंगी।
बिज़नेस | Apr 19, 2018, 04:23 PM IST -
फ्लिपकार्ट ने 2 साल बाद निकाली 700 पोस्ट पर वैकेंसी, आई प्रोफेशनल्स के लिए मौके
ईकॉमर्स कंपनियों पर छाए मंदी के बादल अब छंटने लगे हैं। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 700 पदों के लिए वैकेंसी पेश की हैं। यह दो साल में पहला मौका है जब कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली हैं।
बिज़नेस | Mar 23, 2018, 06:10 PM IST -
वोडाफोन 2022 तक 50 लाख युवाओं को देगी कौशल प्रशिक्षण, डिजिटल रोजगार प्राप्त करने में करेगी मदद
वोडाफोन ने भविष्य की नौकरियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पेश किया है। इसके तहत कंपनी 2022 तक भारत में 50 लाख और दुनिया के 18 देशों में कुल एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगी।
बिज़नेस | Mar 21, 2018, 09:38 AM IST
-
स्कॉच ग्रुप ने किया दावा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से दिसंबर 2017 तक पैदा हुई 6.8 करोड़ नौकरियां
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के जरिए देश में दिसंबर 2017 तक कुल 6.8 करोड़ नौकरियां पैदा होने का दावा किया गया है। यह दावा एक थिंक टैंक 'स्कॉच ग्रुप' ने किया है।
बिज़नेस | Mar 09, 2018, 09:20 AM IST -
रेलवे में होने वाली है दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती, हाई स्कूल और ITI पास के लिए आईं 62,907 नौकरियां
देश में साल दर साल बढ़ती बेरोजगारी के बीच रेलवे ने बेरोजगार लोेगों के लिए बड़ी राहत की पेशकश की है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो भारतीय रेल में बड़ी संख्या में नौकरियां निकली हैं।
बिज़नेस | Feb 16, 2018, 01:15 PM IST -
रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में 2022 तक मिलेंगी डेढ़ करोड़ नौकरियां, बढ़ते डूबे कर्ज के कारण रियल्टी क्षेत्र को कर्ज देने से कतरा रहे हैं बैंक
पिछली कुछ तिमाहियों में दबाव की स्थिति में रहने के बावजूद रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र अगले पांच साल में डेढ़ करोड़ नौकरियों प्रदान करेगा।
बिज़नेस | Jan 30, 2018, 09:06 AM IST -
भारत में होलसेल कैश एंड कैरी बाजार में उतरी थाइलैंड की सियाम मेकरो, 1000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश
थाइलैंड की खुदरा कंपनी सियाम मेकरो पीसीएल ने आज भारत में थोक कैश एंड कैरी बाजार में उतरने की घोषणा की है और इसके लिए संपूर्ण अपने नियंत्र में स्थानीय कंपनी स्थापित कर रही है। इससे 5,000 प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार सृजित होंगे।
बिज़नेस | Jan 18, 2018, 05:36 PM IST -
अमेजन इंडिया भारत में देगी 6,500 लोगों को नौकरियां, इसी महीने रखे जाएंगे लोग
ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन.इन इस महीने अपनी सेल के लिए 6,500 से अधिक अस्थायी नौकरियां देगी
बिज़नेस | Jan 14, 2018, 03:54 PM IST