1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Stock Market

STOCK MARKET

  • Stock Market Today : मजबूती के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, ACC और विजया बैंक के नतीजे आज

    Stock Market Today : मजबूती के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, ACC और विजया बैंक के नतीजे आज

    कई बड़ी कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 119.13 प्वाइंट बढ़कर 36615.50 और निफ्टी 39.20 प्वाइंट की तेजी के साथ 11049.40 पर ट्रेड हो रहे हैं।

    बाजार | Jul 23, 2018, 09:43 AM IST
  • Stock Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती के साथ शुरुआत, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों पर दबाव

    Stock Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती के साथ शुरुआत, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों पर दबाव

    Stock Market Today : गुरुवार को शेयर बाजार में मिलिजुली शुरुआत हुई है। बड़ी कंपनियों के इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं जबकि छोटी और मझोली कंपनियों के इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 75.22 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36461.76 पर ट्रेड हो रहा है जबकि निफ्टी 6.75 प्वाइंट बढ़कर 10987.20 पर कारोबार कर रहा है।

    बिज़नेस | Jul 19, 2018, 09:39 AM IST
  • Stock Market Today : सेंसेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी भी 11075 के पार

    Stock Market Today : सेंसेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी भी 11075 के पार

    Stock Market Today : शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला बना हुआ है, बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है, सेंसेक्स 36747.87 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा है जो इसका अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है, फिलहाल यह 147.10 प्वाइंट की तेजी के साथ 36667.06 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी आज 11076.20 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 39.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 11047.45 पर कारोबार कर रहा है।

    बिज़नेस | Jul 18, 2018, 09:41 AM IST
  • Stock Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, कच्चे तेल में गिरावट का असर

    Stock Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, कच्चे तेल में गिरावट का असर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ ट्रेड हो रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 65.20 प्वाइंट की बड़त के साथ 36388.97 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 31.80 प्वाइंट बढ़कर 10968.65 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jul 17, 2018, 09:44 AM IST
  • Stock Market Today: फार्मा और मेटल शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 218 और निफ्टी 82 अंक घटकर बंद

    Stock Market Today: फार्मा और मेटल शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 218 और निफ्टी 82 अंक घटकर बंद

    शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है, फार्मा, मेटल, रियल्टी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स 217.86 प्वाइंट की गिरावट के साथ 36323.77 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 82.05 प्वाइंट घटकर 10936.85 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jul 16, 2018, 03:58 PM IST
Advertisement
  • Stock Market Today: HUL के नतीजों से पहले शेयर बाजार पर दबाव, निफ्टी 11000 के नीचे फिसला

    Stock Market Today: HUL के नतीजों से पहले शेयर बाजार पर दबाव, निफ्टी 11000 के नीचे फिसला

    Stock Market Today: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में हल्की नरमी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स मजबूती के बाद हल्का कमजोर हो गया है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नरमी के साथ ट्रेड हो रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 25.79 प्वाइंट की नरमी के साथ 36515.84 पर ट्रेड हो रहा है जबकि निफ्टी 21.35 प्वाइंट घटकर 10997.55 पर कारोबार कर रहा है

    बाजार | Jul 16, 2018, 09:34 AM IST
  • शेयर बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार 14,000 करोड़ रुपये के IPO

    शेयर बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार 14,000 करोड़ रुपये के IPO

    लोढ़ा डेवलपर्स और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड समेत कम से कम सात कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के अगले महीने तक पूंजी बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है। इन आईपीओ से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, पहली खेप में टीसीएनएस क्लोथिंग का आईपीओ इस सप्ताह पेश किया जाएगा। आईपीओ के जरिये कंपनी 1,125 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है

    बाजार | Jul 15, 2018, 12:53 PM IST
  • हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्‍स 165 और निफ्टी 30 अंक ऊपर

    हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्‍स 165 और निफ्टी 30 अंक ऊपर

    गुरुवार को अपने उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है।

    बाजार | Jul 13, 2018, 10:44 AM IST
  • Sensex at Record High: सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास

    Sensex at Record High: सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास

    गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास लिखा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 282.48 प्वाइंट की तेजी के साथ 36548.41 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 36699.53 के ऊपरी स्तर को छुआ जो अबतक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। सेंसेक्स के साथ आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखने क मिला है, निफ्टी 74.90 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11023.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

    बाजार | Jul 12, 2018, 04:10 PM IST
  • Stock market Today: सेंसेक्‍स 36700 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी इतिहास बनाने के करीब

    Stock market Today: सेंसेक्‍स 36700 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी इतिहास बनाने के करीब

    भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 36700  के करीब है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स ने 36999.53 का उच्‍चतम स्‍तर को छू लिया है। फिलहाल सेंसेक्‍स 390 अंकों की तेजी के साथ 36655 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है, निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही 11025 की ऊंचाई को छुआ है, फिलहाल निफ्टी में 76.85 प्वाइंट की तेजी है। 

    बाजार | Jul 12, 2018, 12:21 PM IST
Advertisement
  • Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे

    Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे

    Stock market Today: बुधवार को शेयर बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों का बोलबाला रहा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि बड़ी कंपनियों को छोड़ बाजार में अधिकतर कंपनियों में नरमी देखने को मिली है। सेंसेक्स 26.31 प्वाइंट की हल्की बढ़त के साथ 36265.93 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो वह 1.05 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 10948.30 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jul 11, 2018, 04:14 PM IST
  • TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा

    नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स  करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।

    बाजार | Jul 11, 2018, 10:10 AM IST
  • रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ, TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी

    देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह से इसके बाजार मूल्य में जोरदार इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है और यह टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

    बिज़नेस | Jul 10, 2018, 04:15 PM IST
  • सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

    शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही जिस वजह से बाजार नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304.90 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 36239.62 पर बंद हुआ जो सेंसेक्स का अबतक का दूसरा सबसे बड़ा क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी की बात करें तो वह भी 94.35 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10947.25 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 36274.33 और निफ्टी ने 10956.90 का ऊपरी स्तर छुआ है

    बाजार | Jul 10, 2018, 03:56 PM IST
  • सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत

    सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत

    देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, मंगलवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर से 36000 के स्तर को पार किया है जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 10900 के करीब कारोबार कर रहा है।

    बाजार | Jul 10, 2018, 09:47 AM IST
Advertisement
  • सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी

    सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी

    जून तिमाही के नतीजों से पहले शेयर बाजार में खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 35977.37 का ऊपरी स्तर छुआ और बाद में 276.86 प्वाइंट की मजबूती के साथ 35934.72 के स्तर पर बंद हुआ जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10860.35 का ऊपरी स्तर छुआ और 80.25 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10852.90 पर बंद हुआ।

    बाजार | Jul 09, 2018, 03:55 PM IST
  • Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल

    Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल

    शेयर बाजार ने जुलाई के दूसरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ की है, शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में उछाल देखा जा रहा है, सेंसेक्स ने 35931.09 का ऊपरी स्तर छुआ है जो 15 मई के बाद सबसे ऊपरी स्तर है। फिलहाल सेंसेक्स 191.95 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35849.81 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी शुरुआती कारोबार में 10844.70 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 54.05 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10826.70 पर ट्रेड हो रहा है।

    बाजार | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST
  • हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्‍स 120 और निफ्टी 40 अंक ऊपर, डेन और हाथवे के शेेेेयर टूटेे

    हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्‍स 120 और निफ्टी 40 अंक ऊपर, डेन और हाथवे के शेेेेयर टूटेे

    चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर के बीच हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने सधी शुरुआत की है। आज देश के दोनों प्रमुख बाजार बीएसई और एनएसई की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

    बाजार | Jul 06, 2018, 11:06 AM IST
  • Stock Market Today: बढ़त के साथ खुलने के बाद स्थिर हुआ बाजार, AGM से पहले रिलायंस में तेजी

    Stock Market Today: बढ़त के साथ खुलने के बाद स्थिर हुआ बाजार, AGM से पहले रिलायंस में तेजी

    बुधवार को शानदार बढ़त के बाद आज गुरुवार को भी भारतीय शयेर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार स्थिर हो चुका है, फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी मामूली बढ़त है। सेंसेक्स करीब 5 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 10770 पर ट्रेड हो रहा है।

    बिज़नेस | Jul 05, 2018, 09:47 AM IST
  • खरीफ MSP बढ़ने से शेयर बाजार में छायी ‘हरियाली’, सेंसेक्स 266 प्वाइंट बढ़कर बंद

    खरीफ MSP बढ़ने से शेयर बाजार में छायी ‘हरियाली’, सेंसेक्स 266 प्वाइंट बढ़कर बंद

    बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 266.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 35645.40 पर बंद हुआ जो 22 जून के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग स्तर है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 10769.90 पर बंद हुआ है।

    बाजार | Jul 04, 2018, 04:20 PM IST