1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में AAP विधायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, PA ने 4 लाख गाड़ी में रखे; विजिलेंस ने दोनों को पकड़ा

पंजाब में AAP विधायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, PA ने 4 लाख गाड़ी में रखे; विजिलेंस ने दोनों को पकड़ा

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 16, 2023 08:58 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 09:18 pm IST

गांव घुद्दा के सरपंच का बिल पास करने के बदले विधायक के PA रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम विधायक की गाड़ी से बरामद हुई।

आप विधायक और PA रिश्वत...- India TV Hindi
आप विधायक और PA रिश्वत लेते गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ने 4 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कोटफत्ता बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे। गांव घुद्दा के सरपंच का बिल पास करने के बदले विधायक के PA रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम विधायक की गाड़ी से बरामद हुई। जिसके बाद विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया।

ग्रांट पास करवाने के लिए मांगे थे 4 लाख

बता दें कि गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत के पैसे और ग्रांट फंसी हुई थी जिसको लेकर विधायक के PA रेशम सिंह ने उनसे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। नियम के मुताबिक ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था, लेकिन विधायक के दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

PA ने रिश्वत ली, मौके पर मौजूद थे विधायक
पीए रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की, हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

बड़े मार्जिन से जीता था चुनाव
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में बठिंडा ग्रामीण विधानसभा सीट से AAP के अमित रतन ने 35479 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की थी। अमित रतन को 66096 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिअद के प्रकाश सिंह भट्टी को 30617 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।