1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 102 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 9475 हुई

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 102 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 9475 हुई

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Jun 03, 2020 11:31 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 11:31 am IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 203 हो गई है। वहीं 102 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9,475 हो गयी।

102 new Covid-19 cases reported in Rajasthan, state tally at 9,475- India TV Hindi
102 new Covid-19 cases reported in Rajasthan, state tally at 9,475 Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 203 हो गई है। वहीं 102 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9,475 हो गयी। 

Related Stories

राज्य में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक संक्रमण के 102 नये मामलों में जयपुर में 28, भरतपुर में 18, नागौर में 13, झालावाड़ में 10, राजसमंद, डूंगरपुर, बारां और कोटा में तीन-तीन, सिरोही और करौली में 2-2, चूरू और धौलपुर में 1-1 नये मामले शामिल हैं। वहीं अन्य राज्य के हैं 2 हैं। राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 9,475 हो चुकी है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।