1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दिल्ली से जोधपुर लाए गए 30 BSF के जवान कोरोना संक्रमित, जामा मस्जिद के पास थे तैनात

दिल्ली से जोधपुर लाए गए 30 BSF के जवान कोरोना संक्रमित, जामा मस्जिद के पास थे तैनात

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 03:56 pm IST,  Updated : May 06, 2020 05:15 pm IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 30 जवान बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। ये जवान इससे पहले आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर दिल्ली में तैनात थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 30 जवान बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। ये जवान इससे पहले आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर दिल्ली में तैनात थे। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, ये सभी जवान बीएसएफ की एक कंपनी का हिस्सा थे, जिसमें 65 जवान शामिल थे, जिन्हें आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर जयपुर से दिल्ली भेजा गया था और राष्ट्रीय राजधानी में जामा मस्जिद में तैनात किया गया था। 

गौरतलब है कि दिल्ली में तैनात कंपनी के कुछ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे, जिसके बाद पूरी कंपनी को सोमवार को विमान से जोधपुर ले जाया गया और बीएसएफ के अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में पृथक-वास में रखा गया। 

बीएसएफ अधिकारी ने बताया, ‘‘जोधपुर पहुंचने के बाद उनके नमूने मंगलवार को लिए गए थे और उन्हें एम्स में जांच के लिए भेजा गया था। एम्स ने बुधवार सुबह रिपोर्ट जारी की, जिसमें इन जवानों को संक्रमित पाया गया।’’ 

उन्होंने बताया कि इन सभी को अब एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, शेष जवान अभी एसटीसी में ही हैं, जहां पर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं और प्रशासन सभी जवानों की उचित देखभाल कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।